1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024: अमेठी के कांग्रेस प्रत्याशी को लिस्ट पर नहीं है भरोसा! जानें कैसा रहा पहला रिएक्शन; देखें Video

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी के कांग्रेस प्रत्याशी को लिस्ट पर नहीं है भरोसा! जानें कैसा रहा पहला रिएक्शन; देखें Video

 Written By: Amar Deep
 Published : May 03, 2024 08:34 am IST,  Updated : May 03, 2024 10:02 am IST

कांग्रेस की पारंपरिक सीट मानी जाने वाली अमेठी सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस ने यहां से के. एल. शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं टिकट मिलने के बाद उन्होंने इसे लेकर खुद कंफर्म करने के बाद ही कुछ कहने की बात कही।

कांग्रेस प्रत्याशी के एल शर्मा का रिएक्शन।- India TV Hindi
कांग्रेस प्रत्याशी के एल शर्मा का रिएक्शन। Image Source : ANI

अमेठी: लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम को लेकर काफी चर्चाएं हुईं। आखिरकार आज नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने के. एल. शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं टिकट मिलने के बाद के. एल. शर्मा का पहला रिएक्शन सामने आया है। 

क्या बोले के. एल. शर्मा

दरअसल, टिकट मिलने के बाद पत्रकारों ने के. एल. शर्मा से इस बारे में बात की। इस पर उन्होंने कहा कि जब मेरे पास आएगा तब बताऊंगा। जब पत्रकारों ने उन्हें कांग्रेस की ओर से जारी लिस्ट दिखाई तो उन्होंने कहा कि मैं खुद जब बात कर लूंगा, तभी कुछ कहूंगा। इसके बाद वह पत्रकारों के अन्य सवालों से बचते हुए आगे बढ़ गए।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

हालांकि बाद में के. एल. शर्मा ने कहा कि "मैं मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी सभी का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को अपने पारिवारिक सीट की जिम्मेदारी दी है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि यहां मेहनत करूं। मैं 40 साल से इस क्षेत्र की सेवा कर रहा हूं। मैंने राजीव गांधी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। यूथ कांग्रेस के तौर पर मेरी ड्यूटी लगी थी, तब से मैं यहां के लोगों की सेवा करता आ रहा हूं। 1984 में राजीव जी मुझे लेकर यहां आए थे, फिर ऐसे हालात बनते गए कि मैं यहीं का यहीं रह गया।"

आज ही जारी हुई लिस्ट

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने आज अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। इस लिस्ट में अमेठी से कांग्रेस ने के. एल. शर्मा को प्रत्याशी बनाया है, जबकि राहुल गांधी को रायबरेली सीट से चुनाव लड़ाया जा रहा है। इससे पहले ये भी चर्चाएं थीं कि प्रियंका गांधी भी चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन लिस्ट में प्रियंका गांधी का नाम नहीं था। वहीं आज ही 3 मई को दोनों सीटों पर नामांकन भी दाखिल किया जाएगा। 

स्मृति ईरानी से होगा मुकाबला

बता दें कि के. एल. शर्मा का पूरा नाम किशोरी लाल शर्मा है। उन्हें गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक वक्त के. एल. शर्मा रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि हुआ करते थे। वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए अमेठी और रायबरेली सीट पर काम देखते रहे हैं। अब जब कांग्रेस ने उन्हें अमेठी सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया तो उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की नेता और मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी से होगा।

यह भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, अमेठी से इस नेता को मिला टिकट; आज ही करेंगे नामांकन

Lok Sabha Election 2024: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ कार्रवाई करेगी भाजपा! केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।