1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha Election 2024: रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, अमेठी से इस नेता को मिला टिकट; आज ही करेंगे नामांकन

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, अमेठी से इस नेता को मिला टिकट; आज ही करेंगे नामांकन

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Amar Deep
 Published : May 03, 2024 07:55 am IST,  Updated : May 03, 2024 08:57 am IST

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। नामांकन के आखिरी दिन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। रायबरेली से राहुल गांधी को टिकट दिया गया है।

रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी।- India TV Hindi
रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी। Image Source : PTI

नई दिल्ली: यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस कई दिनों से पशोपेश की स्थिति में दिख रही थी। हालांकि अब सभी कयासों पर विराम लग गया है। शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस पार्टी ने इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। कांग्रेस की ओर से इन दोनों सीटों के प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी की। इस लिस्ट के अनुसार कांग्रेस ने राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है जबकि के एल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं बता दें कि आज ही ये दोनों नेता अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे। 

प्रियंका गांधी का नाम नहीं

दरअसल, कई दिनों से इन दोनों ही सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा चल रही थी। ये दोनों ही सीटें कांग्रेस की पारंपरिक सीटें मानी जाती हैं। हालांकि पिछली बार के चुनाव में अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हार के बाद इस बार का मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है। चर्चा ये भी थी कि राहुल गांधी को दोबारा अमेठी से चुनाव लड़ाया जा सकता है और रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन अब इन सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है। कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली दोनों सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं।

आज ही होगा नामांकन

बता दें कि अमेठी और रायबरेली दोनों ही सीटों पर पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख 3 मई यानी शुक्रवार है। ऐसे में आज कांग्रेस पार्टी अमेठी और रायबरेली में रोड शो भी करेगी। राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ आज सुबह 9:20 बजे चार्टर्ड फ्लाइट से नई दिल्ली से प्रस्थान करेंगे। सुबह करीब 10:20 बजे दोनों लोग फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद भुएमऊ गेस्ट हाउस में रुकेंगे। यहां से राहुल गांधी 12:15-12:45 के बीच अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

यह भी पढ़ें- 

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी के कांग्रेस प्रत्याशी को लिस्ट पर नहीं है भरोसा! जानें कैसा रहा पहला रिएक्शन; देखें Video

Lok Sabha Election 2024: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ कार्रवाई करेगी भाजपा! केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत