1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha Elections 2024: पवन सिंह की जगह अक्षरा को आसनसोल सीट से मैदान में उतार सकती है BJP

Lok Sabha Elections 2024: पवन सिंह की जगह अक्षरा को आसनसोल सीट से मैदान में उतार सकती है BJP

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 05, 2024 04:51 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 04:51 pm IST

आसनसोल सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ बीजेपी ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। उसके बाद अब चर्चा ये है कि भाजपा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को चुनावी मैदान में उतार सकती है।

अक्षरा सिंह को मिल सकता है टिकट- India TV Hindi
अक्षरा सिंह को मिल सकता है टिकट Image Source : SOCIAL MEDIA

पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर भाजपा ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टिकट दिया था लेकिन पवन सिंह ने वहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया। जिसके बाद पार्टी इस सीट पर किसी अन्य विकल्प की तलाश में जुट गई है। ऐसे में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि आसनसोल सीट से पवन सिंह की जगह भाजपा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मैदान में उतार सकती है। बता दें कि आसनसोल सीट से तृणमूल कांग्रेस की तरफ से शत्रुघ्न सिन्हा को मैदान में उतारा गया है।  

पहले पार्टी को दिया धन्यवाद फिर नाम ले लिया वापस

बता दें कि, भाजपा ने 2 मार्च को 195 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम अनाउंस किए थे। जिसमें आसनसोल सीट पर पवन सिंह को मैदान में उतारा गया था। इसके लिए पवन सिंह ने भाजपा को धन्यवाद दिया लेकिन कुछ समय बाद ही पवन सिंह ने अपना नाम वापस लेकर सबको चौंका दिया था। गौरतलब है कि आसनसोल झारखंड से सटा हुआ एक कोयला खदान वाला क्षेत्र है। जहां की बहुसंख्यक आबादी हिंदीभाषी है। फिलहाल इस सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। उनसे पहले बाबुल सुप्रियो को यहां से जीत मिली थी।

विपक्षी दल के नेता पवन सिंह की दावेदारी पर साध रहे थे निशाना

पवन सिंह को आसनसोल सीट पर BJP की तरफ से टिकट मिलने के बाद पवन सिंह के खिलाफ आरोपों की बाढ़ आ गई थी। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें महिला विरोधी और महिलाओं पर अत्याचार करने वाला बताने लगे। कुछ लोगों ने उनकी पत्नियों के मामलों को उठाया तो कई लोगों ने भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके अश्लील गानों पर सवाल खड़े किए। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए पवन सिंह पर निशाना साधा। TMC के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने लिखा कि पवन सिंह ने अपने भोजपुरी गीतों और वीडियो में बंगाल की महिलाओं के प्रति अश्लील नजरिया दिखाया है। उधर, बाबुल सुप्रियो ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पवन सिंह की उम्मीदवारी से साफ है कि बीजेपी बंगाल और यहां की महिलाओं के बारे में क्या सोचती है।

ये भी पढ़ें:

लोकसभा चुनाव के लिए मायावती की बसपा ने इस पार्टी से किया गठबंधन, रोचक हुआ मुकाबला

गोवा में अबकी बार किसके सिर सजेगा ताज, ओपिनियन पोल में जानें क्या है जनता का मन?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत