1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha Elections 2024: 'तभी तो सब मोदी को चुनते हैं ' बीजेपी ने 12 भाषाओं में जारी किया नया सॉन्ग

Lok Sabha Elections 2024: 'तभी तो सब मोदी को चुनते हैं ' बीजेपी ने 12 भाषाओं में जारी किया नया सॉन्ग

 Reported By: Devendra Parashar, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 10, 2024 01:58 pm IST,  Updated : Apr 10, 2024 02:00 pm IST

भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रचार अभियान को और गति दे दिया है। इस कड़ी में पार्टी ने आज एक गाना लॉन्च किया है। इस गाने के जरिए बीजेपी मोदी सरकार द्वारा किए गए कामकाज और वादों को पूरा करने के दावे कर रही है।

BJP, New Song- India TV Hindi
बीजेपी ने नया सॉन्ग लॉन्च किया Image Source : BJP

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर देश के मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए तमाम राजनीतिक दल तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इस बीच देश के सबसे बड़े सियासी दल भाजपा ने 'तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' थीम पर 12 भाषाओं में एक नया गाना जारी किया है। इस गाने के जरिए बीजेपी मोदी सरकार द्वारा किए गए कामकाज और वादों को पूरा करने के दावे कर रही है। 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं'के आधार पर पार्टी जोर-शोर से प्रचार अभियान चला रही है।

भारत की बदलती तस्वीर को दिखाया 

चुनाव प्रचार अभियान के तहत भाजपा ने बुधवार को नया गाना जारी किया है। इसे लेकर यह भी दावा किया है कि यह नया गाना पूरे देश की भावना को दर्शाता है। इस नए गाने में 2014 से पहले के हालात और नरेंद्र मोदी के वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की बदलती तस्वीर को दिखाया गया है।

सपने नहीं हकीकत बुनते हैं

भाजपा द्वारा बुधवार को जारी किए गए 3 मिनट 19 सेकंड के इस नए गाने में देश के हर कोने से, हर भाषा को बोलने वाले, अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग, एक स्वर में एक बात कह रहे हैं कि उनके सामूहिक सपनों ने उड़ान भरी है। इसमें 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' के दावे को भी प्रमुखता से दिखाया गया है।

12 भाषाओं में गाया गया गाना

बता दें कि यह गाना 12 अलग-अलग भाषाओं में गाया गया है, ताकि यह अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोगों तक उनकी ही भाषा में पहुंचे। इसके जरिए राष्ट्र की आवश्यक एकता को प्रदर्शित करते हुए लोगों को उनकी विविधता पर एक साथ आने को भी दर्शाया गया है। नये गाने के वीडियो के अंत में हजारों लोग एक साथ आकर एक विशाल कोलाज बनाते हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एकजुट शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत