1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha elections 2024: त्रिपुरा के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया गांधी समेत ये नेता मांगेंगे वोट

Lok Sabha elections 2024: त्रिपुरा के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया गांधी समेत ये नेता मांगेंगे वोट

 Published : Apr 06, 2024 10:14 am IST,  Updated : Apr 06, 2024 10:56 am IST

त्रिपुरा में प्रचार करने के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। त्रिपुरा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई सीनियर नेता प्रचार करेंगे।

मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - India TV Hindi
मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी Image Source : FILE-PTI

अगरतलाः त्रिपुरा में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। त्रिपुरा में प्रचार करने के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। त्रिपुरा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई सीनियर नेता प्रचार करेंगे। 

कई सीनियर नेता करेंगे प्रचार

स्टार प्रचारकों की सूची की लिस्ट में गांधी परिवार के अलावा रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट, जयराम रमेश समेत कई सीनियर नेताओं को शामिल किया गया है। इसके साथ राज्य के भी सीनियर नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

स्टार प्रचारकों की सूची 

  1.   मल्लिकार्जुन खड़गे
  2.  सोनिया गांधी
  3.  राहुल गांधी
  4. प्रियंका गांधी वाद्रा
  5. केसी वेणुगोपाल
  6. कन्हैया कुमार
  7. अलका लांबा
  8. श्रीनिवास बी.वी
  9. गिरीश चोदनकर
  10. राजेश लिलोठिया
  11. रणदीप सिंह सुरजेवाला
  12. सज़ारिता लैटफ्लांग
  13. जयराम रमेश
  14. वरुण चौधरी
  15. दीपा दासमुंशी
  16. प्रो. माणिक देब
  17. सचिन पायलट
  18. शांतिरंजन देबनाथ
  19. डॉ. अजॉय कुमार
  20. शब्दा कुमार जमातिया
  21. ओकराम इबोबी सिंह
  22. मनिंदर रियांग
  23. समीर रंजन बर्मन
  24. अशोक देब बर्मा
  25. सुदीप रॉय बर्मन
  26. अब्दुल मतीन चौधरी
  27. भूपेन कुमार बोरा
  28. सरबानी घोष चक्रवर्ती
  29. बिराजित सिन्हा
  30. नील कमल साहा
  31. गोपाल चन्द्र राय
  32. स्वरूप शील
  33. डी.सी. ह्रंगखॉल
  34. नित्यगोपाल रुद्रपाल
  35. पीयूष कांति विश्वास
  36. सुशांत चक्रवर्ती
  37. पवन खेड़ा
  38.  राखु दास
  39. सुप्रिया श्रीनेत
  40.  इमरान प्रतापगढ़ी

वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल कुमार ने कहा कि 9 अप्रैल से हम PWD मतदाताओं और 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों से डाक मतपत्र वोट एकत्र करेंगे। टीम को इसके लिए प्रशिक्षित भी किया गया है और हमें राजनीतिक दलों से भी समर्थन मिल रहा है। 30 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 5000 ऐसे मतदाता हैं, जिन्होंने घरेलू मतदान का विकल्प चुना है। घरेलू मतदान 9, 10 और 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत