Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'पाकिस्तान के पास एटम बम, हमें उन्हें इज्जत देनी चाहिए', मणिशंकर अय्यर का फिर से विवादित बयान

'पाकिस्तान के पास एटम बम, हमें उन्हें इज्जत देनी चाहिए', मणिशंकर अय्यर का फिर से विवादित बयान

Reported By : Nirnay Kapoor Edited By : Subhash Kumar Published : May 10, 2024 09:39 am IST, Updated : May 10, 2024 09:45 am IST

मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि अगर भारत ने पाकिस्तान को ठुकरा दिया तो कोई पागल अगर वहां आ गया तो वह परमाणु बम निकाल लेगा। इसलिए पाकिस्तान को इज्जत देनी चाहिए।

फिर जागा मणिशंकर अय्यर का पाकिस्तान प्रेम।- India TV Hindi
Image Source : PTI फिर जागा मणिशंकर अय्यर का पाकिस्तान प्रेम।

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार विवादित बयान दे दिया है जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर से अपना पाकिस्तान प्रेम जाहिर किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए और उन्हें इज्जत देनी चाहिए क्योंकि उनके पास एटम बम है। अय्यर ने कहा है कि अगर पाकिस्तान को इज्जत नहीं दी गई और अगर कोई पागल नेता वहां आ गया तो वह परमाणु हथियार निकाल सकता है। 

पाकिस्तान एक संप्रभु देश है- मणिशंकर अय्यर 

मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि पाकिस्तान भी एक संप्रभु देश है और उसकी भी इज्जत है। उस इज्जत को कायम रखते हुए आप जितनी कड़ी बात करना चाहते हो करो लेकिन बात तो करो। लेकिन आप हाथ में बंदूक लेकर घूम रहे हो और उससे कुछ हल नहीं मिलेगा, बस तनाव बढ़ता है। कोई वहां पागल आ जाए तो क्या होगा देश का। उनके पास एटम बम है। 

उन्हें इज्जत दी तो वह बम के बारे में नहीं सोचेंगे

मणिशंकर अय्यर ने कहा कि हां हमारे पास भी परमाणु बम है। लेकिन किसी पागल ने लाहौर स्टेशन में बम फोड़ा। 8 सेकंड में उसकी रेडियो एक्टिविटी अमृतसर पहुंच जाएगी। ऐसे बम रखकर आप उन्हें उसे इस्तेमाल करने से रोको। अगर आपने उनसे बात की, उन्हें इज्जत दी तो वह बम के बारे में नहीं सोचेंगे। लेकिन आपने उन्हें ठुकरा दिया तो कोई पागल अगर वहां आ गया तो बम निकाल लेगा।

हम सब दिक्कत में पड़ जाएंगे- मणिशंकर अय्यर

मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि हमें समझना चाहिए कि अगर दुनिया का विश्वगुरु बनना है तो ये जरूरी है कि जितनी भी तीव्र समस्या हो पाकिस्तान के साथ, समस्या का हल निकालने के लिए हम मेहनत कर रहे हैं। पिछले 10 साल से ये पूरा काम बंद है। मस्क्यूलर पॉलिसी तब काम करेगी जब उनके पास मसल्स न हो। हकीकत हम सब को पता है कि उनके मसल्स कहूटा में पड़े हुए हैं। कहीं गलतफहमी फैल जाए तो हम सब दिक्कत में पड़ जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, जनसंख्या की इतनी ही चिंता थी तो कानून क्यों नहीं बनाया


चुनाव Flashback:..जब इंदिरा गांधी अरेस्ट होने के बाद हथकड़ी लगवाने के लिए अड़ गई, CBI के छूट गए थे पसीने!

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement