1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कल्पना सोरेन लड़ेंगी गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव, जानें क्या हैं इसके मायने

कल्पना सोरेन लड़ेंगी गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव, जानें क्या हैं इसके मायने

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Apr 25, 2024 06:34 pm IST,  Updated : Apr 25, 2024 09:47 pm IST

झारखंड में बीते कुछ समय से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा है। इस बीच अब झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कन्फर्म कर दिया है कि कल्पना राज्य की गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगी।

कल्पना सोरेन लड़ेंगी उपचुनाव।- India TV Hindi
कल्पना सोरेन लड़ेंगी उपचुनाव। Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 के सीजन में झारखंड की सियासत भी रोचक हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ऐलान किया है कि जेल में बंद राज्य के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव लड़ेंगी। आपको बता दें कि कथित भूमि घाटोला मामले में हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से कल्पना सोरेन के सीएम बनने की अटकलें सामने आने लगी थीं। हालांकि, पार्टी ने चंपई सोरेन को झारखंड का नया सीएम नियुक्त किया था। अब कल्पना के उपचुनाव में उतरने के बाद एक बार फिर से अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

क्या कल्पना सोरेन बनेंगी सीएम?

झारखंड में बीते दिनों हुए सियासी उथल-पुथल के समय से ही हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा है। वर्तमान सीएम चंपई सोरेन ने इस पर भी जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि गांडेय विधानसभा सीट से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना की उम्मीदवारी के बारे में झामुमो पार्टी निर्णय लेगी। चंपई ने ये भी कहा था कि अगर कल्पना विधानसभा चुनाव लड़ती हैं और जीतती हैं, तो झामुमो तय करेगा कि क्या वह मुख्यमंत्री बनेंगी।  

कब होगा चुनाव?

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद ने कुछ महीने पहले गिरिडीह जिले में स्थित गांडेय विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था जिस कारण यह सीट खाली हुई है। गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव 20 मई को होगा। वहीं, झारखंड में 14 लोकसभा सीटों के लिए 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण में चुनाव होंगे। वहीं, निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव का परिणाम 4 जून को जारी किया जाएगा। 

जानें कल्पना के बारे में

कल्पना गृहणी हैं और उन्होंने एमटेक तथा एमबीए की शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपाडा में स्कूली शिक्षा प्राप्त की और इंजीनियरिंग तथा एमबीए की पढ़ाई भुवनेश्वर के अलग-अलग संस्थानों से की। झामुमो के 51वें स्थापना दिवस समारोह के दिन उन्होंने राजनीति में एंट्री का ऐलान किया था। 

ये भी पढ़ें- 'दागदार विरासत से मुक्ति मुश्किल है', पित्रौदा के विरासत टैक्स की सलाह पर भड़कीं मायावती


Lok Sabha Elections 2024: 'जेल के जवाब में...', लोकसभा चुनाव के लिए AAP ने लॉन्च किया कैंपेन सॉन्ग, सुनें पूरा गाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत