1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा की इन 4 सीटों पर पुरुषों से ज्यादा हैं महिला वोटर्स, देखें लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा की इन 4 सीटों पर पुरुषों से ज्यादा हैं महिला वोटर्स, देखें लिस्ट

 Published : Apr 18, 2024 08:17 pm IST,  Updated : Apr 18, 2024 09:37 pm IST

देशभर में लोकसभा चुनाव का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होगी। वहीं, ओडिशा में 21 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में लोकसभा चुनाव का आयोजन होगा।

Lok Sabha Elections 2024- India TV Hindi
Lok Sabha Elections 2024 Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार 19 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। इस चरण में भारत के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चुनावी सीजन में कई अनोखी जानकारियां सामने आ रही हैं। इसी क्रम में चुनाव आयोग ने लोकसभा की कुछ ऐसी सीटों के बारे में जानकारी दी है जहां पर कुल मिलाकर महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से भी ज्यादा है। आइए जानते हैं इन खास सीटों के बारे में।

इन सीटों पर ज्यादा हैं महिला वोटर्स

ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी निकुंज बिहारी ढल ने जानकारी दी है कि ब्रह्मपुर, कोरापुट, कालाहांडी और नबरंगपुर लोकसभा क्षेत्रों तथा इन संसदीय क्षेत्रों में आने वाले 28 विधानसभा क्षेत्रों में महिला वोटर्स पुरुषों से ज्यादा हैं। अधिकारी ने बताया कि इन चार लोकसभा क्षेत्रों में कुल 62,84,649 मतदाता हैं जिनमें 31,87,771 महिलाएं, 30,96,243 पुरुष और 635 थर्ड जेंडर हैं। इन सीटों पर 13 मई को मतदान होगा जिसके लिए बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

ओडिशा में कब-कब हैं चुनाव?

ओडिशा में 21 सीटों के लिए चार चरणों में लोकसभा चुनाव का आयोजन होगा। वहीं, इतने चरणों में ही विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में 13 मई 2024 को चौथे चरण, 20 मई 2024 को पांचवें चरण, 25 मई 2024 को छठे चरण और 1 जून 2024 को सातवें चरण के तहत चुनाव आयोजित किए जाएंगे। राज्य की लोकसभा सीटों और विधानसभा चुनाव के भी परिणाम एक साथ 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में पूरे होंगे। देश की कुल 543 सीटों पर बारी-बारी से 7 चरण में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने बताया है कि लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से होगी। वहीं, सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होगी। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे। 

कब-कब होंगे लोकसभा चुनाव?

  • पहला चरण- 19 अप्रैल 
  • दूसरा चरण- 26 अप्रैल 
  • तीसरा चरण- 7 मई 
  • चौथा चरण- 13 मई
  • पाचवां चरण - 20 मई
  • छठा चरण- 25 मई
  • सातवां चरण - 1 जून
  • नतीजे- 4 जून (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- 'भाजपा में हूं इसलिए शख्स ने गद्दार कहा', BJP के इकलौते मुस्लिम प्रत्याशी का छलका दर्द


Lok Sabha Elections 2024: 'राहुलयान न लॉन्च हो पाया और न ही लैंड', राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत