1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha Elections 2024: 'राहुलयान न लॉन्च हो पाया और न ही लैंड', राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला

Lok Sabha Elections 2024: 'राहुलयान न लॉन्च हो पाया और न ही लैंड', राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला

 Published : Apr 18, 2024 04:20 pm IST,  Updated : Apr 18, 2024 09:43 pm IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया है। पथानामथिट्टा लोकसभा सीट पर प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी में अमेठी से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है।

Lok Sabha Elections 2024- India TV Hindi
Lok Sabha Elections 2024 Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 19 अप्रैल को देशभर के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पहले चरण की वोटिंग होगी। इस बीच राजनीतिक दलों के नेता भी एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। अब भाजपा के दिग्गज नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। राजनाथ सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि 2019 में अमेठी लोकसभा सीट से हार के बाद राहुल गांधी में वहां से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। वह अपनी हार के बाद उत्तर प्रदेश से केरल पलायन कर गए हैं।

राहुलयान न लॉन्च हो पाया और...

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें कांग्रेस का राहुलयान बताया। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में विभिन्न अंतरिक्ष कार्यक्रम और परियोजनाएं लॉन्च की जा रही हैं लेकिन कांग्रेस के युवा नेता पिछले 20 वर्ष में लॉन्च नहीं हो पाए। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का राहुलयान न तो लॉन्च हो पाया और न ही कहीं लैंड कर पाया। 

वायनाड के लोग राहुल को सांसद नहीं बनाएंगे- राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल के पथानामथिट्टा लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अनिल एंटनी के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि मैंने सुना है कि वायनाड के लोगों ने उन्हें (राहुल गांधी) को अपना सांसद नहीं बनाने का फैसला किया है। बता दें कि राहुल गांधी ने 2019 में यूपी के अमेठी और केरल के वायनाड यानी की दो सीटों से चुनाव लड़ा था। वह वायनाड से चुनाव जीते थे लेकिन उन्हें अमेठी में हार मिली थी।

एके एंटनी की तारीफ

कांग्रेस पर हमला करने के बावजूद राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनिल एंटनी के पिता एके एंटनी की सराहना की है। उन्होंने एके एंटनी के बारे में कहा कि वह एक अनुशासित और सिद्धांतवादी व्यक्ति हैं जिनकी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। राजनाथ सिंह ने कहा कि वह उनकी मजबूरियां समझते हैं लेकिन वह एंटनी के इस बयान पर हैरान रह गए कि अनिल एंटनी चुनाव हार जाएं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- 'डराने-धमकाने की राजनीति कर रहा विपक्षी गठबंधन', भाजपा ने चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग

'आप रक्षक हैं, हम आपके भरोसे हैं और आपसे प्यार करते हैं', कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी का संदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत