1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. एग्जिट पोल पर पहली बार आया सोनिया गांधी का रिएक्शन, बोलीं- हमें बस इंतजार...

एग्जिट पोल पर पहली बार आया सोनिया गांधी का रिएक्शन, बोलीं- हमें बस इंतजार...

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jun 03, 2024 11:04 am IST,  Updated : Jun 03, 2024 01:59 pm IST

लोकसभा चुनाव के बाद लगभग सभी एग्जिट पोल भाजपा को एक बार फिर से बहुमत की बात कह रहे हैं। अब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पहली बाहर एग्जिट पोल के डेटा पर प्रतिक्रिया दी है।

एग्जिट पोल पर सोनिया गांधी का बयान।- India TV Hindi
एग्जिट पोल पर सोनिया गांधी का बयान। Image Source : PTI

लोरकसभा चुनाव 2024 का आयोजन संपन्न हो चुका है। 4 जून को चुनाव आयोग की ओर से मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA अपनी जीता का दावा कर रहा है। तो वहीं, विपक्षी दलों का इंडी अलायंस भी कहा रहा है कि उन्हें बहुमत मिलेगा। हालांकि, ज्यादातर एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडी भारी बहुमत के साथ एक बार फिर से केंद्र में सरकार बनाने जा रहा है। अब एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का बयान सामने आया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

क्या बोलीं सोनिया गांधी

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से कल आने वाले चुनाव परिणाम और एग्जिट पोल को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि हमें इंतजार करना होगा। बस इंतजार करें और देखें। सोनिया गांधी ने आगे ये भी कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि एग्जिट पोल जो कह रहे हैं, चुनाव के नतीजे उसके बिल्कुल विपरीत होंगे।

एग्जिट पोल में भाजपा को कितनी सीटें?

इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) लोकसभा की कुल 543 लोकसभा सीटों में से 371 से 401 सीटें जीत सकती है। अकेले भाजपा को 319 से 338 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो एनडीए संसद में लगभग तीन-चौथाई बहुमत तक पहुंच सकती है।

विपक्षी दलों को कितनी सीटें?

इंडिया टीवी-सीएनएक्स की ओर से किए गए एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक को 109 से 139 सीटें मिल सकती हैं, जबकि निर्दलीय और अन्य को  28 से 38 सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 46 प्रतिशत और INDIA को 40 प्रतिशत वोट मिल सकता है। पार्टी के हिसाब से बीजेपी को 41 प्रतिशत, कांग्रेस को 21 प्रतिशत और अन्य को 38 प्रतिशत वोट मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने बताया कितने करोड़ लोगों ने वोटिंग की, बोले- वादी में चुनाव अब कराएंगे

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले भाजपा नेताओं की अहम बैठक, विपक्ष की रणनीति पर किया गया मंथन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत