1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार में रास्ता भटका सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर, खुद दी जानकारी

बिहार में रास्ता भटका सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर, खुद दी जानकारी

 Published : May 24, 2024 09:30 am IST,  Updated : May 24, 2024 10:39 am IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी है कि गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए बिहार आने के दौरान उनका हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गया।

सीएम योगी का हेलीकॉप्टर रास्ता भटका।- India TV Hindi
सीएम योगी का हेलीकॉप्टर रास्ता भटका। Image Source : X (@MYOGIADITYANATH)

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 5 फेज की वोटिंग समाप्त हो चुकी है। अब 25 मई और 1 जून 2024 को छठे औरर सातवें चरण के तहत मतदान होंगे। सभी राजनीतिक दल के दिग्गज नेता आगामी चरणों के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बिहार में रैली करने जाने वाल थे। हालांकि, उनका हेलीकॉप्टर रास्ता भटककर अपने  गंतव्य स्थान के बजाए दूसरी जगह पहुंच गया। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला। 

दूसरी जगह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा हेलीकॉप्टर

यूपी के सीएम  योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी है कि गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए बिहार आने के दौरान उनका हेलीकॉप्टर रास्ता भटककर अपने गंतव्य स्थान के बजाए दूसरी जगह कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया था। सीएम योगी ने बिहार के दो लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित किया। रास्ता भटकने के काऱण हुई देर के कारण उन्होंने  शाम छह बजे प्रचार समाप्त होने में बस कुछ ही मिनट पहले पूर्वी चंपारण में रैली की। 

कैसे भटका हेलीकॉप्टर?

दरअसल, गुरुवार को भाजपा द्वारा जारी यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी को पहले  बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रैली के लिए आना था और इसके बाद पश्चिम चंपारण में एक रैली के साथ अपनी यात्रा समाप्त करनी थी। हालांकि, हुई इसका ठीक उल्टा। सीएम योगी का हेलीकॉप्टर अपना रास्ता भटक गया और पहले पश्चिम चंपारण पहुंच गया।

सीएम योगी क्या बोले?

बिहार में चुनावी प्रचार के लिए पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना के बारे में खुद जानकारी दी। उन्होंने बताया- "आज छठे चरण का प्रचार का अंतिम दिन है। आज सवेरे (ओडिशा में) पुरी गया और वहां से फिर एक और लोकसभा क्षेत्र में जाने के बाद मैं यहां आ रहा था कि हेलीकॉप्टर रास्ता भटककर दूसरे क्षेत्र में चला गया।"(इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने वालों को शख्स का जवाब, बताया पहले की सरकारों में क्या होता था

लोकसभा चुनाव: 121 उम्मीदवारों ने खुद को बताया अशिक्षित, मात्र इतने प्रत्याशियों ने की है 12वीं पास, ADR रिपोर्ट का दावा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत