1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कौन है वह अधिकारी, जिसे वाराणसी में पीएम मोदी ने सौंपा नामांकन पत्र?

कौन है वह अधिकारी, जिसे वाराणसी में पीएम मोदी ने सौंपा नामांकन पत्र?

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : May 14, 2024 02:12 pm IST,  Updated : May 14, 2024 03:06 pm IST

पीएम मोदी ने मंगलवार को वाराणसी से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। वाराणसी में 1 जून को वोटिंग होनी है। आइए जानते हैं उस अधिकारी के बारे में जिसे पीएम मोदी ने वाराणसी में अपना नामांकन पत्र सौंपा है।

पीएम मोदी ने किया नामांकन।- India TV Hindi
पीएम मोदी ने किया नामांकन। Image Source : X (@NARENDRAMODI)

भारत में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 4 चरणों के चुनाव समाप्त हो चुके हैं। अब आने वाले दिनों में 3 फेज के लिए और वोटिंग होगी। इस बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पीएम मोदी का नामांकन किसी भव्य समारोह की तरह दिखा। भाजपा और एनडीए के तमाम दिग्गज नेताओं का वाराणसी में जमावड़ा हुआ। इस बीच इस बात पर चर्चा जारी है कि वह अधिकारी कौन है जिसे पीएम मोदी ने वाराणसी में अपना नामांकन पत्र सौंपा है। आइए जानते हैं इस अधिकारी के बारे में कुछ खास बातें।   

पीएम ने वाराणसी के डीएम को सौंपा नामांकन पत्र

पीएम मोदी ने जिस अधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा वह और कोई नहीं बल्कि वाराणसी के डीएम एस राजलिंगम हैं। IAS अधिकारी एस राजलिंगम वर्तमान में वाराणसी के डीएम/जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं। नवंबर 2022 में राजलिंगम को वाराणसी का डीएम नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह यूपी के कुशीनगर जिले के डीएम पद पर कार्यरत थे। आपको बता दें कि चुनाव के दौरान जिले के कलेक्टर को ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी माना जाता है।

जानें राजलिंगम के बारे में खास बातें

एस राजलिंगम साल 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी शिक्षा की बात करें तो उन्होंने केमिकल इंजीनियंरिंग (B.Tech) किया है। राजलिंगम सुल्तानपुर में कलेक्टर, अयोध्या के नगर आयुक्त, बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आदि पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वाराणसी डीएम के पद पर उनकी नियुक्ति काशी-तमिल समागम से ठीक पहले की गई थी।

वाराणसी में कब हैं चुनाव?

लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में पूरे होंगे। यूपी की 80 विभिन्न सीटों पर बारी-बारी से सातों चरण में चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हुई। वहीं, सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होगी। वाराणसी लोकसभा सीट पर 1 जून को सातवें चरण में मतदान होगा। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे। 

ये भी पढ़ें- Video: काशी में एक साथ दिखे चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस, PM मोदी से की मुलाकात

Lok Sabha Elections 2024: रामविलास पासवान की सियासी विरासत बचा पाएंगे चिराग? जानें क्या कहते हैं हाजीपुर के समीकरण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत