1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Loksabha Election 2024: खाचरियावास सीट पर भाजपा की मंजू शर्मा और कांग्रेस के प्रताप सिंह के बीच कांटे की टक्कर

Loksabha Election 2024: खाचरियावास सीट पर भाजपा की मंजू शर्मा और कांग्रेस के प्रताप सिंह के बीच कांटे की टक्कर

 Published : Mar 27, 2024 07:19 pm IST,  Updated : Apr 16, 2024 03:25 pm IST

Hot seats in Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान के जयपुर की खाचरिया लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से मंजू शर्मा चुनाव मैदान में हैं। वह पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह उन्हें इस सीट पर कड़ी टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं।

मंजू शर्मा बनाम प्रताप सिंह- India TV Hindi
मंजू शर्मा बनाम प्रताप सिंह Image Source : INDIA TV

लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में देश की कई सीटों पर कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। इनमें से राजस्थान के जयपुर की शहरी सीट खाचरियावास एक है। भाजपा ने यहां से मंजू शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद रामचरण बोहरा का टिकट काटकर मंजू शर्मा को मौका दिया है। वहीं कांग्रेस ने इस सीट से 2 बार विधायक रहे प्रताप सिंह पर भरोसा जताया है। प्रताप सिंह एक बार यहां से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस सीट पर मुख्य लड़ाई भाजपा और कांग्रेस की बीच ही है। इसकी वजह अन्य किसी पार्टी का मजबूत वजूद नहीं होना है। 

भाजपा ने मंजू शर्मा को क्यों दिया टिकट

मंजू शर्मा हवा महल से भाजपा के पूर्व विधायक और दिग्गज नेता रहे भंवरलाल शर्मा की बेटी हैं। वह प्रधानमंत्री मोदी की काफी करीबी हैं। उनके पिता की कोरोना के दौरान मौत हो गई थी। भंवरलाल शर्मा जनसंघ के पुराने नेताओं में से एक थे। वह लगातार 2 बार इस सीट से जीत दर्ज करने वाले अकेले नेता रहे। बाकी कोई उम्मीदवार यहां दोबारा चुनाव नहीं जीत सका। मंजू शर्मा के पिता भंवरलाल शर्मा 26 वर्षों तक यहां से विधायक रहे। वह हवा महल से 6 बार विधानसभा के लिए चुने गए थे। उनकी बेटी और कर्मठ भाजपा नेता होने के साथ ब्राह्मण चेहरा होने के नाते मंजू शर्मा को भाजपा ने टिकट दिया है। इस सीट पर ब्राह्मण उम्मीदवार का दबदबा रहा है। 

कांग्रेस ने प्रताप सिंह को ऐनवक्त पर उतारा

कांग्रेस ने जयपुर की इस सीट से पहले सुनील शर्मा को टिकट दिया था। मगर उनके एक विवादित बयान के चलते कांग्रेस ने आखिर में सुनील का टिकट काट दिया। अब पूर्व मंत्री और 2 बार के विधायक रहे प्रताप सिंह को 2024 का टिकट थमा दिया है। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला अब भाजपा बनाम कांग्रेस होने के साथ ब्राह्मण बनाम राजपूत भी हो गया है। मंजू शर्मा ब्राह्मण महिला हैं, जबकि प्रताप सिंह राजपूत पुरुष हैं। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर होनी तय मानी जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत