1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मध्य प्रदेश: 2 विधायकों ने महिलाओं के कपड़े पहनकर जमकर लगाए ठुमके, VIDEO हुआ वायरल

मध्य प्रदेश: 2 विधायकों ने महिलाओं के कपड़े पहनकर जमकर लगाए ठुमके, VIDEO हुआ वायरल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 02, 2023 06:44 pm IST,  Updated : Apr 02, 2023 07:22 pm IST

मध्य प्रदेश के विदिशा में 2 विधायकों के डांस का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें दोनों विधायक महिलाओं के कपड़े पहनकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। विधायकों का ये डांस 31 मार्च को सिरोंज के महामाई मेले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है।

Madhya Pradesh- India TV Hindi
2 विधायकों का डांस वीडियो वायरल Image Source : INDIA TV

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा में 2 विधायकों के डांस का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें दोनों विधायक महिलाओं के कपड़े पहनकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। विधायकों का ये डांस 31 मार्च को सिरोंज के महामाई मेले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है। 

जिन विधायकों का ये डांस वीडियो सामने आया है, उनमें विदिशा जिले के सिरोंज इलाके के बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा और कुरवाई बीजेपी विधायक हरिसिंह सप्रे नजर आ रहे हैं। इससे पहले सिरोंज विधायक उमाकान्त शर्मा का एक और डांस वीडियो वायरल हो चुका है। 

इस बार उमाकान्त के साथ विधायक हरिसिंह सप्रे भी डांस करते हुए नजर आए हैं। कार्यक्रम के दौरान दोनों विधायक मंच पर महिलाओं के वस्त्र पहनकर नाचते नजर आए। (विदिशा से अभिनव चतुर्वेदी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी धरती, रिक्टर पैमाने पर मापी गई इतनी तीव्रता

मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार ने बदला एक और जगह का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा सीहोर जिले का नसरुल्लागंज

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत