1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी धरती, रिक्टर पैमाने पर मापी गई इतनी तीव्रता

Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी धरती, रिक्टर पैमाने पर मापी गई इतनी तीव्रता

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 02, 2023 05:07 pm IST,  Updated : Apr 02, 2023 05:12 pm IST

भूकंप के ये झटके अफगानिस्तान के फैजाबाद में महसूस किए गए हैं। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है।

Earthquake- India TV Hindi
भूकंप Image Source : REPRESENTATIVE PIC

Earthquake: एक बार फिर धरती भूकंप के झटकों से कांपी है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप के ये झटके अफगानिस्तान के फैजाबाद में महसूस किए गए हैं। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी है। खबर लिखे जाने तक किसी तरह के जान माल के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।

हर साल दुनिया में आते हैं करीब 20 हजार भूकंप

हर साल दुनिया में करीब 20 हजार भूकंप आते हैं लेकिन उनकी तीव्रता इतनी ज्यादा नहीं होती कि लोगों को भारी नुकसान हो। नेशनल अर्थक्वेक इंफोर्मेशन सेंटर इन भूकंप को रिकॉर्ड करता है। जानकारी के मुताबिक, 20 हजार में से केवल 100 भूकंप ऐसे होते हैं जिनसे नुकसान होता है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप हिंद महासागर में 2004 में आया था। ये भूकंप 10 मिनट तक महसूस किया गया था। 

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं?

  • 0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी
  • 2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है
  • 3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया
  • 4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है 
  • 5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है
  • 6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है 
  • 7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं 
  • 8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही
  • 9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा

ये भी पढ़ें- 

बिहार में बोले अमित शाह, 'नीतीश कुमार को बीजेपी NDA में नहीं लेने वाली'

गलवान और तवांग के बाद अब इस द्वीप समूह से चीन रच रहा भारत के खिलाफ साजिश! सैटेलाइट तस्वीरों ने चौंकाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश