1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मौलाना तौकीर रजा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, सारी सीमाएं लांघकर दिया विवादित बयान

मौलाना तौकीर रजा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, सारी सीमाएं लांघकर दिया विवादित बयान

 Reported By: Bhaskar Mishra, Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Oct 12, 2023 04:32 pm IST,  Updated : Oct 12, 2023 04:51 pm IST

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के चीफ मौलाना तौकीर रजा खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देते हुए इजरायल को एक आतंकवादी मुल्क और फिलिस्तीन को मजलूम करार दिया है।

Maulana Tauqeer Raza, Narendra Modi, Israel- India TV Hindi
मौलाना तौकीर रजा खान। Image Source : FACEBOOK.COM/MAULANATAUQEER.RAZAKHAN.1

नई दिल्ली: इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। मौलाना तौकीर रजा ने आतंकी संगठन हमास के खिलाफ लड़ाई में इजरायल का साथ देने के लिए पीएम मोदी को ‘गद्दार’ करार दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी की वजह से देश को नुकसान पहुंचा है। मौलाना ने इजरायल को ‘आतंकवादी’ और फिलिस्तीन को ‘मजलूम’ करार दिया।

‘आज मुसलमानों की शिनाख्त खत्म की जा रही है’

मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा, ‘हम किसी फिरके के लिए काम नहीं कर रहे हैं। ये देश के मुसलमानों, और खासकर देश के लिए है। आज हमारी शिनाख्त खत्म की जा रही है। बीजेपी से हमारी जाती दुश्मनी नही है। हम सेक्युलरिज्म को फॉलो करते हैं और वे इसका दिखावा करते हैं। ये लोग मुसलमानों को नुकसान पहुंचाने के लिए देश को नुकसान पहुंचाने से भी पीछे नहीं हटते हैं। चेतन ने जैसे ट्रेन में मुसलमानों को मारा, वैसे ही अपने हिंदू साथी को भी मारा।’

‘हज का पैसा नहीं मिला तो एयर इंडिया बंद हो गया’
तौकीर रजा ने आगे कहा कि एयर इंडिया को इसलिए बेचना पड़ा क्योंकि हज पर जाने वाले लोगों का पैसा उसे मिलना बंद हो गया। उन्होंने कहा, ‘हज सब्सिडी बंद करने के बाद एयर इंडिया को बंद करना पड़ा, क्योंकि एयर इंडिया हाजियों के पैसे से चलता था। नरेंद्र मोदी ने देश को जितना नुकसान पहुंचाया है, उतना नुकसान अंग्रेजो ने भी नहीं पहुंचाया। कांग्रेस ने मुसलमानों का जितना नुकसान किया उतना अगले 10 साल में भी बीजेपी नहीं कर पाएगी।’

‘मोदी गद्दार हैं क्योंकि उन्होंने देश को नुकसान पहुंचाया’
पीएम मोदी पर विवादित बयान देते हुए तौकीर रजा ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी गद्दार हैं। मैं मोदी को गद्दार इसलिए कह रहा हूं क्योंकि उन्होंने देश को नुकसान पहुंचाया। असल मे कोई आतंकवादी है तो इजरायल है। फिलिस्तीन मजलूम है। PM को इजरायल का जुल्म कभी नहीं नर आता है। असल में अगर कोई जालिम है तो PM और उनके साथी हैं। मोदी जी ने इजरायल की हिमायत करके बीजेपी की रूह को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। वाजपेयी जी ने भी फिलिस्तीन का साथ दिया था।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत