1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोकामा का बाहुबली बिगाड़ेगा मुंगेर का खेल? ललन सिंह को मिला अनंत सिंह का खुला समर्थन

मोकामा का बाहुबली बिगाड़ेगा मुंगेर का खेल? ललन सिंह को मिला अनंत सिंह का खुला समर्थन

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 10, 2024 01:11 pm IST,  Updated : May 10, 2024 01:11 pm IST

मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह जेल से बाहर आ चुके हैं। अब वो ललन सिंह को खुले तौर पर समर्थन दे रहे हैं। इस बीच अब मुंगेर में राजनीतिक समीकरण बदलने लगा है। बता दें कि अनंत सिंह की सभी वर्गों और समाजों में अच्छी पकड़ है। इस कारण तेजस्वी यादव की पार्टी राजद को मुंगेर में झटका लग सकता है।

munger loksabha election 2024 mokama bahubali anant singh open support to Lalan Singh Political equa- India TV Hindi
ललन सिंह को मिला अनंत सिंह का खुला समर्थन Image Source : INDIA TV

जेल से रिहा होने के बाद बाहुबली अनंत सिंह टीवी और सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर तरफ उनके बयान और वीडियो देखने को मिल रहे हैं। कहते हैं कि हर जाति के लोगों में अनंत सिंह की अच्छी पकड़ है। यही कारण है कि उनके जेल से बाहर आने को मास्टरस्ट्रोक कहा जा रहा है। वैसे तो अनंत सिंह पर कई मुकदमें दर्ज हैं। लेकिन उनकी राजनीतिक पकड़ को कम करके नहीं आंका जा सकता है। अनंत सिंह भूमिहार समाज से आते हैं। वहीं भाजपा ने भाजपा और जदयू की तरफ से मोकामा से ललन सिंह लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। लल्लन सिंह भी भूमिहार समाज से आते हैं। ऐसे में जेल से आने के बाद अनंत सिंह कई बार बयान दे चुके हैं कि वह चाहे कुछ हो जाए नीतीश कुमार के और ललन सिंह के साथ रहेंगे। 

Related Stories

तेजस्वी यादव का खेल बिगाड़ने में जुटे अनंत सिंह

अनंत सिंह के जेल से बाहर आने के बाद मोकामा, लखीसराय, और बाढ़ सहित सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में तेजी से माहौल बदल रहा है। यही नहीं बिहार के अन्य राज्यों में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। दरअसल बिहार में भूमिहार आबादी भले ही कम है, लेकिन दबदबा हमेशा रहा है। ऐसे में अनंत सिंह का बाहर आना भूमिहार समाज के लिए एक अच्छा संकेत भी माना जा जा रहा है। यही कारण है कि गुरुवार को बाढ़ पहुंचकर ललन सिंह अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की मौजूदगी में अनंत सिंह को छोटे सरकार पुकारकर जनता को आकर्षित करने में जुटे थे। 

ललन सिंह के समर्थन में उतरे बाहुबली अनंत सिंह

वहीं अगर दूसरी तरफ देखें तो आरजेडी ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को टिकट दिया है। अनंत सिंह अपने बयानों में कई बार कह चुके हैं कि उन्हें कोई नहीं जानता हैं। अनंत सिंह और उनके परिवार से कोई प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं है। ऐसे में मुंगेल की लड़ाई अनंत बनाम विपक्ष के तौर पर देखी जा रही है। बता दें कि मोकामा लोकसभा क्षेत्र में व आसपास के कई जिलों में अनंत सिंह का भारी दबदबा है। बाहुबली अनंत सिंह के बाहर आने के बाद ललन सिंह को भूमिहार समाज के अलावा अन्य समाजों का भी खुलकर साथ मिलने लगा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत