1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी 3.0 में हो गया 30 अहम मंत्रालयों का बंटवारा, देखें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

मोदी 3.0 में हो गया 30 अहम मंत्रालयों का बंटवारा, देखें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 10, 2024 08:52 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 08:52 pm IST

नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्रिमंडल का बंटवारा हो चुका है। 10 जून की शाम मोदी 3.0 कैबिनेट की पहली बैठक की गई। इस बैठक में मंत्रिमंडल का बंटवारा किया गया। इसमें 30 सांसदों को मंत्री, 5 सांसदों को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 लोगों को राज्य मंत्री बनाया गया है।

narendra modi government 30 important ministries have been distributed see who got which ministry- India TV Hindi
मोदी 3.0 में हो गया 30 अहम मंत्रालयों का बंटवारा Image Source : PTI

नरेंद्र मोदी ने 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली। इस दौरान पीएम मोदी समेत कुल 71 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इस बीच आज मोदी सरकार 3.0 कैबिनेट की पहली बैठक हुई। इस बैठक में मंत्रियों के मंत्रालयों का आवंटन कर दिया गया। बता दें कि कुल 71 मंत्रियों को मंत्रालय आवंटित किए गए हैं, जो तीन हिस्सों में बटा हुआ है। 30 सांसदों को मंत्री, 5 सांसदों को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और वहीं 36 लोगों को राज्य मंत्री बनाया गया है। 

मंत्रालय और मंत्रियों की लिस्ट

  • राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री।
  • अमित शाह- गृह मंत्री तथा सहकारिता मंत्री।
  • नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री।
  • जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन और उर्वरक मंत्री।
  • शिवराज सिंह चौहान- कृषि और किसान कल्याण मंत्री तथा ग्रामीण विकास मंत्री।
  • निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री तथा कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री।
  • डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर- विदेश मंत्री।
  • मनोहर लाल- आवास और शहरी मामलों के मंत्री तथा बिजली मंत्री।
  • एच. डी. कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्री तथा इस्पात मंत्री।
  • पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्री।
  • धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री।
  • जीतन राम मांझी- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री।
  • राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह- पंचायती राज मंत्री तथा मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री।
  • सर्बानंद सोनोवाल बंदरगाह- जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री।
  • डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री।
  • किंजरापु राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्री।
  • प्रहलाद जोशी- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री।
  • जुएल ओराम- जनजातीय मामलों के मंत्री।
  • गिरिराज सिंह- कपड़ा मंत्री।
  • अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्री सूचना और प्रसारण मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री।
  • ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया- संचार मंत्री तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री।
  • भूपेंद्र यादव- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री।
  • गजेंद्र सिंह शेखावत- संस्कृति मंत्री तथा पर्यटन मंत्री।
  • अन्नपूर्णा देवी- महिला और बाल विकास मंत्री
  • किरेन रिजिजू- संसदीय मामलों के मंत्री तथा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री।
  • हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्रम और रोजगार मंत्री और युवा मामले एवं खेल मंत्री।
  • जी. किशन रेड्डी- कोयला मंत्री और खान मंत्री।
  • चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री।
  • सी.आर. पाटिल- जल शक्ति मंत्री।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत