1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी सरकार के पूरे हो रहे हैं 9 साल, जानिए क्या है बीजेपी का स्पेशल प्लान

मोदी सरकार के पूरे हो रहे हैं 9 साल, जानिए क्या है बीजेपी का स्पेशल प्लान

 Reported By: Devendra Parashar Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : May 16, 2023 04:23 pm IST,  Updated : May 16, 2023 04:29 pm IST

बीजेपी इस दौरान कई बड़ी रैलियां तो करेगी ही साथ ही एक बड़ा संपर्क अभियान भी शुरू करेगी। यह संपर्क अभियान आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

मोदी सरकार के पूरे हो...- India TV Hindi
मोदी सरकार के पूरे हो रहे हैं 9 साल Image Source : FILE

नई दिल्ली: केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार को 9 वर्ष पूरे होने वाले हैं। इसके साथ ही पार्टी अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव को लेकर चुनावी मोड में चली जाएगी। बीजेपी इस 9वीं वर्षगांठ को बड़े ही भव्य और विशाल रूप से मनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पार्टी ने बेहद ही खास प्लान तैयार किया है। बीजेपी इस दौरान कई बड़ी रैलियां तो करेगी ही साथ ही एक बड़ा संपर्क अभियान भी शुरू करेगी। यह संपर्क अभियान आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया जाएगा। 

Narendra Modi, BJP, JP Nadda, Amit Shah
Image Source : FILEप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

30 और 31 मई को पीएम मोदी की रैली 

जानकारी के अनुसार, इस जश्न की शुरुआत प्रधानमंत्री खुद करेंगे। वह 30 मई को एक बड़ी रैली करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी बीजेपी का संपर्क अभियान भी शुरू करेंगे, जोकि 30 मई से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। इस दौरान पार्टी के बड़े नेता से लेकर बूथ लेवल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधेंगे। इसके साथ ही 31 मई को भी पीएम मोदी की बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। यह रैलियां कहां आयोजित होंगी अभी यह तय नहीं है लेकिन सूत्रों के अनुसार पीएम की यह रैलियां मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कहीं आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों से इन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के अभियान का भी आगाज हो जाएगा।

Narendra Modi, BJP, JP Nadda, Amit Shah
Image Source : FILEबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

जेपी नड्डा 29 मई को करेंगे प्रेस कांफ्रेंस 

इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 29 मई को मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसके साथ ही राज्यों में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष आदि भी प्रेस कांफ्रेंस कर पूरा लेखा-जोखा रखा जाएगा। इसके साथ ही सभी सांसदों को पार्टी की तरफ से निर्देश दिया गया है कि वह दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास करके स्थानीय कार्यकर्ताओं को लोगों से मुलाकात करेंगे। वहीं पार्टी इस दौरान अपने सभी मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी। यह बैठक राष्ट्रीय, राजकीय और जिला स्तर पर भी होंगी। इसमें आगे के कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की जाएगी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत