Narendra Modi Oath Ceremony: मोदी सरकार में किन नए और पुराने नेताओं को मिला मंत्री पद? यहां देखें पूरी लिस्ट
Narendra Modi Oath Ceremony: मोदी सरकार में किन नए और पुराने नेताओं को मिला मंत्री पद? यहां देखें पूरी लिस्ट
Edited By: Amar Deep
Published : Jun 09, 2024 08:14 pm IST,
Updated : Jun 09, 2024 09:48 pm IST
नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। आइये जानते हैं इस बार मोदी मंत्रिमंडल में किन नए और किन पुराने चेहरों को जगह मिली है।
Image Source : INDIA TV
मोदी मंत्रिमंडल के नए और पुराने चेहरे।
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद अब देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन गई है। एक बार फिर नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के साथ-साथ कई अन्य लोगों ने भी शपथ ली। ये सभी लोग पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। मोदी के मंत्रिमंडल में इस बात का भी खयाल रखा गया है कि एनडीए के घटक दलों के नेताओं को इसमें शामिल किया जाए। इसी को ध्यान में रखकर कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया। आइये जानते हैं कि इस बार किन नए चेहरों को मोदी के मंत्रिमंडल में जगह मिली है और कौन से ऐसे चेहरे हैं जिन्हें मोदी के मंत्रिमंडल में दोबारा शामिल किया गया है।