1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR की मांग, 'अगर गिरफ्तारी की जरूरत पड़े तो...', दिल्ली पुलिस से बोलीं TMC नेता

महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR की मांग, 'अगर गिरफ्तारी की जरूरत पड़े तो...', दिल्ली पुलिस से बोलीं TMC नेता

 Published : Jul 05, 2024 10:16 pm IST,  Updated : Jul 05, 2024 11:52 pm IST

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR की मांग तेज होने पर टीएमसी नेता ने दिल्ली पुलिस से कहा कि वह तीन दिन बंगाल में रहेंगी। त्वरित कार्रवाई की जरूरत पड़े तो बता दीजिएगा।

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा- India TV Hindi
टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा Image Source : PTI

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) और  तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के बीच सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर जंग छिड़ी हुई है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर महुआ मोइत्रा पर FIR की मांग की गई है। ये मांग राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा ही की गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग की इस मांग पर टीएमसी सांसद ने एक्स पर पलटवार किया है।

खुद पकड़ती हूं अपना छाता- मोइत्रा

एनसीडब्ल्यू को जवाब देते हुए टीएमसी सांसद ने एक्स पर कहा, 'दिल्ली पुलिस इन आदेशों पर तुरंत कार्रवाई करे। अगर आपको अगले 3 दिन में त्वरित गिरफ्तारी की मेरी जरूरत पड़े तो मैं पश्चिम बंगाल के नदिया क्षेत्र में रहूंगी।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हां! मैं अपना छाता खुद पकड़ सकती हूं।' 

रेखा शर्मा के वीडियो पर किया कमेंट

बता दें कि टीएमसी सांसद मोइत्रा ने हाथरस भगदड़ वाली जगह पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के पहुंचने के वीडियो पर कमेंट किया था। इस वीडियो में एक व्यक्ति एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा के पीछे चल रहा है और और हाथ में छाता पकड़े हुए है। ये वीडियो सोशल मीडिया में सामने आने पर एक यूजर ने पूछा कि क्या रेखा शर्मा अपना छाता खुद नहीं ले सकती हैं?

बॉस का पजामा संभालने में व्यस्त

इसी यूजर्स के कमेंट पर महुआ मोइत्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'वह (रेखा शर्मा) अपने बॉस का पजामा संभालने में बहुत व्यस्त हैं।' महुआ मोइत्रा की इसी टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आयोग ने कार्रवाई की मांग की है।

NCW ने 3 दिन के अंदर मांगी रिपोर्ट

एनसीडब्ल्यू ने इसे अभद्र टिप्पणी और अपमानजनक कहा है। साथ ही कहा कि ये एक महिला के सम्मान के अधिकार का उल्लंघन है। मोइत्रा के टिप्पणी  की कड़ी निंदा की है। साथ ही मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए कहा कि 3 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट आयोग को बताई जानी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत