1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नीतीश कुमार के राज्यसभा की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने किया खास ट्वीट, कही बड़ी बात

नीतीश कुमार के राज्यसभा की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने किया खास ट्वीट, कही बड़ी बात

 Published : Apr 10, 2026 03:32 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 04:02 pm IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा के सांसद बन गए हैं। उन्होंने आज से दिल्ली में अपनी सियासी पारी शुरू कर दी है। सीएम नीतीश के राज्यसभा आने पर पीएम मोदी ने उनके लिए खास ट्वीट किया है।

pm modi on nitish kumar rajya sabha - India TV Hindi
पीएम मोदी ने नीतीश कुमार के लिए कही बड़ी बात। Image Source : REPORTER

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा में शपथ लेने के साथ ही अपना एक सपना भी पूरा कर लिया है। नीतीश 2 बार विधानसभा और 4 बार विधान परिषद में रहे हैं। 30 मार्च को उन्होंने विधान परिषद से इस्तीफा दिया था। लोकसभा में भी नीतीश 6 बार सांसद रह चुके हैं। अब उन्होंने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले ली है। नीतीश ने कहा था कि वो चारों सदनों का हिस्सा बनना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला किया है। अब नीतीश कुमार के केंद्र की राजनीति में वापस आने पर पीएम मोदी ने उनके लिए एक खास ट्वीट किया है।

क्या बोले पीएम मोदी?

नीतीश कुमार के राज्यसभा आने पर पीएम मोदी ने कहा- "नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।"

बिहार में नई सरकार के गठन के लिए तैयारी शुरू 

नीतीश कुमार आज राज्यसभा सांसद के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं तो दूसरी तरफ बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। आज दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होगी जिसमें पार्टी सीएम फेस के नाम को फाइनल कर सकती है। सूत्रों की मानें तो बिहार में पहली बार बीजेपी का सीएम बनने जा रहा है। इस रेस में कई नाम चल रहे हैं। हालांकि, अभी तक नाम पर फाइनल मुहर नहीं लगी है। बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है।

  • 13 अप्रैल को बिहार कैबिनेट की बैठक होगी।
  • 14 अप्रैल को नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे।
  • 14 अप्रैल को ही एनडीए की विधायक दल की बैठक होगी।
  • 15 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में शपथ समारोह हो सकता है।

ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार की नई संसदीय पारी, राज्यसभा सांसद की शपथ ली; बिहार में नई सरकार की तैयारी शुरू

बिहार से दिल्ली पहुंचकर CM नीतीश ने दिया पहला बयान, बोले- '20 साल तक वहां रहे हैं, अब यहां भी काम करेंगे...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत