1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नीतीश कुमार की नई संसदीय पारी, राज्यसभा सांसद की शपथ ली; बिहार में नई सरकार की तैयारी शुरू

नीतीश कुमार की नई संसदीय पारी, राज्यसभा सांसद की शपथ ली; बिहार में नई सरकार की तैयारी शुरू

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Apr 10, 2026 10:01 am IST,  Updated : Apr 10, 2026 12:47 pm IST

नीतीश कुमार साल 2005 से ही लगातार (बीच में 9 महीने छोड़कर) बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे थे। ऐसे में वह लंबे समय के बाद केंद्र की राजनीति में वापस आ गए हैं। आज उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, जिसे बिहार में सत्ता परिवर्तन का संकेत भी माना जा रहा है।

नीतीश कुमार- India TV Hindi
नीतीश कुमार Image Source : SANSAD TV

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में राज्यसभा सांसद की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नीतीश कुमार के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी पहुंचे थे। JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी थे। नीतीश कुमार आज राज्यसभा सांसद के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं तो दूसरी तरफ बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। आज दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होगी जिसमें पार्टी सीएम फेस के नाम को फाइनल कर सकती है

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली पहुंचने पर नीतीश ने कहा था कि बहुत दिन बिहार में रहा अब दिल्ली में काम करेंगे। इसे बिहार में सत्ता परिवर्तन का संकेत भी माना जा रहा है।

बिहार में नए CM की ताजपोशी कब?

नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ लेने के बाद पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। उनके साथ ललन सिंह और संजय झा भी रहेंगे। वहीं, दिल्ली में आज बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश के नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। 15 अप्रैल को नए सीएम की ताजपोशी हो सकती है।

20 साल बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव

इससे पहले हाल ही में नीतीश कुमार ने MLC सीट से इस्तीफा दे दिया था जिससे ये बात कंफर्म हो गई थी कि बिहार में मुख्यमंत्री बदलने जा रहा है। आपको बता दें कि साल 2005 से ही नीतीश कुमार लगातार (बीच में 9 महीने छोड़कर) बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे थे। ऐसे में वह लंबे समय के बाद केंद्र की राजनीति में वापस आ रहे हैं।

'20 साल तक वहां रहे, अब यहां भी काम करेंगे'

गुरुवार को दिल्ली पहुंचने के बाद सीएम नीतीश कुमार का पहला बयान भी सामने आ गया है। नीतीश कुमार दिल्ली स्थित घर पर पहुंचने के बाद मीडिया से बात करने के लिए बाहर की तरफ आए। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा, "20 साल तक वहां (बिहार) में रहे हैं। अब यहां (दिल्ली) में भी काम करेंगे। इसलिए वापस आ गए हैं यहां।"

नीतीश कुमार के ताजा बयान से अब यह साफ हो गया है कि नेतृत्व परिवर्तन जल्द होने वाला है। वहीं, बिहार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पूरा NDA, जिसमें बीजेपी और उसके सहयोगी शामिल हैं, सभी नीतीश कुमार के शासन मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट है।

यह भी पढ़ें-

बीजेपी का CM होने की उम्मीद, NDA विधायक दल की बैठक में चुना जायेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री: विजय चौधरी

बिहार में नई सरकार और नए CM की तैयारी, सम्राट चौधरी समेत इन नेताओं को दिल्ली से आया बुलावा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत