1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022: नूरपुर में भाजपा के रणवीर सिंह 18752 वोटों से जीते, कांग्रेस के महाजन हारे

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022: नूरपुर में भाजपा के रणवीर सिंह 18752 वोटों से जीते, कांग्रेस के महाजन हारे

 Published : Nov 01, 2022 05:35 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 05:26 pm IST

Nurpur Vidhansabha Chunav 2022: नूरपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने मौजूदा विधायक राकेश पठानिया का टिकट काटकर रणवीर सिंह निक्का को उम्मीदवार बनाया था।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव Image Source : INDIA TV

Nurpur Vidhansabha Chunav 2022: हिमाचल प्रदेश के विधान सभा क्षेत्र के नूरपुर सीट से भाजपा के रनबीर सिंह ने 44132 वोट के साथ जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंदी अजय महाजन को 18752 वोटों के अंतर से हराया। महाजन को 25380 वोटों से संतोष करना पड़ा। वहीं बहुजन समाज पार्टी के सालिराम 325 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

बता दें कि इस बार हिमाचल की नूरपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने मौजूदा विधायक राकेश पठानिया का टिकट काट दिया था। उनकी जगह रणवीर सिंह निक्का को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया था और इसका उसे फायदा भी मिला। हालांकि वर्ष 2017 में भी भाजपा को इस सीट पर जीत मिली थी। उस समय भाजपा के राकेश सिंह पठानिया ने कांग्रेस के अजय महाजन को 6642 मतों के अंतर से करारी शिकस्त दी थी। इस बार कांग्रेस ने फिर अजय महाजन को टिकट दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी की मनीषा कुमारी को महज 286 वोट मिले।

2017 में इस सीट पर पड़े थे 54.45 फीसद मत

नूरपुर विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में से एक है। वर्ष 2017 में यहां 54.45 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। भाजपा के राकेश पठानिया को 54.45 फीसद वोट शेयर के साथ 34,871 वोट और कांग्रेस के अजय महाजन को 44.08 फीसद वोट शेयर के साथ 28,229 वोट मिले थे। इस प्रकार भाजपा की करीब 6000 मतों से विजय हुई थी।

हिमाचल की इस सीट पर बदलते रहे हैं चुनाव परिणाम

नूरपुर विधानसभा हिमाचल की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां अक्सर पांच वर्ष बाद चुनाव परिणाम बदल जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों से लगातार किसी भी एक पार्टी का कब्जा नहीं हो पा रहा। वर्ष 2017 में जहां यह सीट भाजपा के कब्जे में रही तो इससे पहले वर्ष 2012 में यहां से कांग्रेस उम्मीदवार जीते थे। वर्ष 2012 में कांग्रेस के अजय महाजन ने निर्दलीय राकेश पठानिया को करीब 3000 मतों से हराया था। इससे पहले राकेश पठानिया बतौर निर्दलीय उम्मीदवार 2007 में करीब चार हजार मतों से अजय महाजन को मात दे चुके हैं। इसीलिए वर्ष 2017 में भाजपा ने राकेश पठानिया पर दांव खेला था और उसे जीत मिली थी, लेकिन इस बार भाजपा ने राकेश पठानिया का टिकट काट दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत