1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ओडिशा: राज्यसभा चुनाव में हंगामा, क्रॉस वोटिंग को विधानसभा में ही भिड़ गए विधायक, कमांडो ने बचाया

ओडिशा: राज्यसभा चुनाव में हंगामा, क्रॉस वोटिंग को विधानसभा में ही भिड़ गए विधायक, कमांडो ने बचाया

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 16, 2026 04:20 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 04:20 pm IST

ओडिशा विधानसभा के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें नेता एक-दूसरे के पीछे भागते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कमांडो एक नेता को बचाते दिख रहे हैं।

Odisha Rajya sabha Election- India TV Hindi
ओडिशा विधानसभा में हंगामा Image Source : REPORTER INPUT

ओडिशा में राज्यसभा चुनाव का मतदान अब बेहद रोचक मोड़ पर पहुंच गया है। मतदान के दौरान विधानसभा के अंदर जोरदार हंगामे की खबर सामने आई है। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, विधायक नव मलिक को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी खींचतान हुई। यह भी चर्चा है कि नव मलिक ने क्रॉस वोटिंग की है, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

दरअसल, राज्यसभा चुनाव के लिए आज ओडिशा विधानसभा में वोटिंग जारी है। इसी बीच क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने साफ तौर पर कहा है कि पार्टी के तीन विधायकों ने दल के व्हिप का उल्लंघन करते हुए क्रॉस वोटिंग की है। उनके अनुसार, कांग्रेस विधायक दाशरथी गमांग, सोफिया फिरदोस और रमेश जेना ने पार्टी लाइन से हटकर मतदान किया है।

कई विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

इसके अलावा कुछ अन्य विधायकों के नाम भी क्रॉस वोटिंग की चर्चा में सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुभासिनी, सना महाकुड़ और अरविंद महापात्रा ने भी क्रॉस वोटिंग की हो सकती है। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बीजद के कुछ विधायकों को लेकर भी क्रॉस वोटिंग की चर्चा जोरों पर है। सूत्रों के अनुसार, सौभिक बिस्वाल, चक्रधर कहंर और देवी रंजन त्रिपाठी के नाम भी इस सूची में लिए जा रहे हैं। इस वजह से सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के बीच तनाव और बढ़ गया है।

नेताओं ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

मतदान के दौरान विधानसभा के अंदर माहौल काफी गरम रहा। दोनों पक्षों के नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए और नियमों के उल्लंघन की बात कही। क्रॉस वोटिंग की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुल मिलाकर, राज्यसभा चुनाव के इस मतदान ने ओडिशा की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्रॉस वोटिंग के इन आरोपों के बाद आगे क्या कार्रवाई होती है और चुनाव का अंतिम परिणाम किसके पक्ष में जाता है।

(ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

क्या बिहार में खेला हो गया? तेजस्वी के कमरे में पहुंचीं मांझी की पार्टी की दो विधायक; क्रॉस वोटिंग की चर्चा

राज्यसभा की 11 सीट, कितनी क्रॉस वोटिंग? थोड़ी देर में रिजल्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत