1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. होली पर मचे हंगामे पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा- देश में पहली बार नहीं हो रही होली, ये सब ड्रामा है

होली पर मचे हंगामे पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा- देश में पहली बार नहीं हो रही होली, ये सब ड्रामा है

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 12, 2025 02:13 pm IST,  Updated : Mar 12, 2025 02:13 pm IST

होली पर मचे हंगामे के बीच बीजेपी सांसद रवि किशन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार होली नहीं हो रही है, ये सब ड्रामा है।

Ravi Kishan- India TV Hindi
बीजेपी सांसद रवि किशन Image Source : ANI

नई दिल्ली: होली का त्यौहार नजदीक है। ऐसे में कई जगहों पर होली को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। दरअसल इस बार होली भी शुक्रवार को पड़ रही है और इसी दिन जुमे की नमाज भी है। इस बीच बीजेपी सांसद रवि किशन का बयान सामने आया है। रवि किशन ने कहा, 'दिल्ली भाजपा के सांसद रवि किशन ने कहा, 'देश में पहली बार थोड़ी ना होली हो रही है। ये सब ड्रामा है। होली प्रेम से मनाई जाएगी। हजारों साल से होली हो रही है। ये सब चुनाव का ड्रामा है।'

संभल के सीओ के बयान के बाद हुआ था विवाद

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी के जुमे और होली को लेकर दिए बयान पर विवाद हो गया था। सीओ अनुज चौधरी ने मुस्लिम समुदाय से अपील की थी कि जिन्हें होली के रंग से दिक्कत है वे घर से न निकलें। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से मुसलमान ईद का इंतजार करते हैं, वैसे ही हिंदू होली का इंतजार करते हैं। सीओ ने कहा था कि जुमा साल में 52 बार आता है और होली साल में एक दिन आती है, ऐसे में जिन्हें रंग से परहेज है वे घर पर ही रहें। सीओ अनुज चौधरी के इस बयान पर समाजवादी पार्टी ने निशाना साधा था।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अमीक जामेई ने सीओ अनुज चौधरी पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह सरकार की चापलूसी कर रहे हैं। जामेई ने लिखा था कि सीओ अनुज चौधरी ने बीजेपी को खुश करने के लिए मुसलमानों के खिलाफ बयान दिया है। सपा प्रवक्ता ने लिखा, ‘इससे बड़ा चापलूस कोई नहीं हुआ। इन्हें पता है कि ड्यूटी नहीं निभानी। मर्डर केस मे बीजेपी ने मदद करी इसलिए उसे खुश कर रहा है। इसके करियर में एहसानात थे हमारे बड़ों के। विदेश गए, नौकरी लगी, रंगबाजी समाजवादियों से सीखी। जिस दिन सरकार बदलेगी तब ऊपर वाला प्रत्येक मामले में न्याय करेगा।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत