1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. यूपी: सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा, कहा- 'यूपी सरकार में मंत्री बनेंगे हम और दारा सिंह चौहान'

यूपी: सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा, कहा- 'यूपी सरकार में मंत्री बनेंगे हम और दारा सिंह चौहान'

 Published : Sep 10, 2023 02:42 pm IST,  Updated : Sep 10, 2023 02:42 pm IST

ओपी राजभर अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अब दावा किया है कि उन्हें यूपी सरकार में मंत्री बनाया जाएगा और उनके साथ घोसी विधानसभा उपचुनाव हार चुके दारा सिंह चौहान भी मंत्री बनेंगे।

OP Rajbhar- India TV Hindi
ओपी राजभर Image Source : PTI

बलिया: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को चौंकाने वाला दावा किया है, जिसके बाद से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। दरअसल उन्होंने कहा है कि उन्हें और बीजेपी के दारा सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। गौरतलब है कि चौहान, हाल में घोसी विधानसभा उपचुनाव हार गए हैं। वह समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर सत्तारूढ़ दल भाजपा में जुलाई में शामिल हुए थे। 

शुक्रवार को हुई मतगणना में सपा के सुधाकर सिंह से 42,759 मतों के अंतर से उन्हें शिकस्त मिली। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक प्रमुख ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) नेता एवं सुभासपा अध्यक्ष राजभर मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में चौहान के लिए मुख्य चुनाव प्रचारक थे। जिले में राजभर समुदाय के मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या है। 

हम राजग में हैं: राजभर

संवाददाताओं के साथ बातचीत के दौरान, यह पूछे जाने पर कि विपक्षी दलों के नेताओं का मानना है कि उपचुनाव के नतीजों के बाद उन्हें (राजभर) और चौहान को राज्य सरकार में मंत्री नहीं बनाया जाएगा, राजभर ने कहा ‘‘क्यों नहीं? धैर्य रखिए, हम बिल्कुल (मंत्री) बनेंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में हैं और राजग के मालिक (मुखिया) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी (भाजपा) प्रमुख जेपी नड्डा हैं।" यह पूछे जाने पर कि क्या उपचुनाव में हार के बाद सुभासपा राजग से अलग हो जायेगी, राजभर ने कहा कि उनका दल राजग का हिस्सा बना रहेगा। राजभर ने कहा, "हमारा गठबंधन लोकसभा चुनावों के लिए है, उपचुनाव के लिए समझौता नहीं हुआ है।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

राजस्थान: प्रियंका गांधी के दौरे वाली जगह से कुछ ही दूर एक महिला की हत्या, मचा हड़कंप 

G20 Summit: PM मोदी ने जी-20 की अध्यक्षता ब्राजील को सौंपी, दी बधाई, लूला डा सिल्वा ने कही ये बात 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत