1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोकसभा में पास होगा यूनियन बजट 2025-26, अपनाई जाएगी गिलोटिन प्रक्रिया, जानिए क्या होता है ये प्रॉसेस?

लोकसभा में पास होगा यूनियन बजट 2025-26, अपनाई जाएगी गिलोटिन प्रक्रिया, जानिए क्या होता है ये प्रॉसेस?

 Published : Mar 21, 2025 09:10 am IST,  Updated : Mar 21, 2025 12:42 pm IST

शुक्रवार को लोकसभा में यूनियन बजट 2025-26 को पास करने की प्रक्रिया होगी। भारतीय जनता पार्टी ने इस अहम दिन को देखते हुए सभी ने सांसदों को व्हिप जारी कर दिया है।

लोकसभा में आज बड़ा दिन।- India TV Hindi
लोकसभा में आज बड़ा दिन। Image Source : PTI

संसद में बजट सत्र के दूसरे भाग के तहत आज शुक्रवार को बड़ा दिन होने वाला है। लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट को पास किया जाना है। इस प्रक्रिया के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर दिया है और लोकसभा में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने को कहा है। आइए जानते हैं कि भाजपा ने अपने नोटिस में और क्या कुछ कहा है।

गिलोटिन प्रक्रिया अपनाई जाएगी

ANI के मुताबिक, भाजपा ने सांसदों को जारी किए गए व्हिप में कहा है- "लोकसभा में सभी भाजपा सांसदों को सूचना दी जाती है कि शुक्रवार को बजट 2025-26 की विभिन्न मांगों को पारित करने के लिए गिलोटिन किया जाएगा। इसलिए लोकसभा में भाजपा के सभी सांसदों से अनुरोध है कि वे पूरे दिन सदन में मौजूद रहें और सरकार के रुख का समर्थन करें।" आपको बता दें कि हर साल बजट को पास कराने के लिए सत्ताधारी पार्टी अपने सांसदों को व्हिप जारी करती है।

क्या होती है गिलोटिन प्रक्रिया?

दरअसल, गिलोटिन को संसद में एक बड़ी रणनीति के रूप में देखा जाता है। गिलोटिन का इस्तेमाल किसी विधेयक को चर्चा की अनुमति दिए बिना पारित करवाने में तेजी लाने के लिए किया जाता है। अगर सरकार किसी विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराना चाहती है और विपक्ष इसमें देरी कर रहा है तो संसद में गिलोटिन प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है।

गुरुवार को हुआ जमकर हंगामा

गुरुवार को संसद में एक बार फिर से काफी हंगामा देखने को मिला था। DMK पार्टी के सदस्य नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर लोकसभा में पहुंचे। इसके बाद हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को दो बार के स्थगन के बाद शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक, फिर अपराह्न दो बजे तक और इसके बाद दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

1 फरवरी को पेश हुआ था बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2025 को लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश कर दिया था। वित्त मंत्री ने करीब 51 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इस बजट में युवाओं, महिलाओं, शिक्षा-स्वास्थ्य कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए थे। बजट का सबसे प्रमुख ऐलान सालाना 12 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स में छूट का था।

ये भी पढ़ें- सदन मर्यादा और गरिमा से चलता है’, विपक्षी सदस्यों ने पहन रखी थी नारे लिखी टी-शर्ट, भड़के ओम बिरला

30 मार्च को नागपुर दौरे पर होंगे पीएम मोदी, एक मंच पर मोहन भागवत के साथ आएंगे नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत