नई दिल्ली: संसद के सत्र में बीते कई दिनों से लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों से विपक्ष नीट जैसे मुद्दों पर लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई को बाधित कर रहा है। सोमवार को राहुल गांधी के हिदुओं पर दिए गए बयान को लेकर लोकसभा में भारी हंगामा हुआ था। आज पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे रहे हैं। इस Live ब्लॉग में पढ़ें सभी अपडेट्स...
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- Live: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे पीएम मोदी, जानें अपडेट्स
Live: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे पीएम मोदी, जानें अपडेट्स
पीएम मोदी के लोकसभा में आते ही हंगामा शुरू हो गया। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे रहे हैं।
Parliament Live Session:
-
4:29 PM (IST) Jul 02, 2024
हम सच्चे अर्थ में सेक्युलर हैं: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि हम तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण के विचार को लेकर चले। हम सच्चे अर्थ में सेक्युलर हैं।
-
4:28 PM (IST) Jul 02, 2024
करप्शन पर पीएम ने कही ये बात
पीएम मोदी ने कहा कि करप्शन ने देश को दीमक की तरह खोखला किया। करप्शन को लेकर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। हमारा एक मात्र लक्ष्य नेशन फर्स्ट है।
-
4:24 PM (IST) Jul 02, 2024
दुनिया में भारत की साख बढ़ी: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। भारत का गौरव बढ़ा है। इसे भारत की जनता महसूस करती है।
-
4:20 PM (IST) Jul 02, 2024
झूठ चलाने वालों की हार हुई: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ चलाने वाले लोगों की हार हुई है। कुछ लोग लगातार झूठ बोल रहे हैं।
-
4:19 PM (IST) Jul 02, 2024
लोकसभा में विपक्ष कर रहा हंगामा
लोकसभा में विपक्ष हंगामा कर रहा है।
-
4:15 PM (IST) Jul 02, 2024
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति का आभार जताया
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति का आभार जताया।
-
4:06 PM (IST) Jul 02, 2024
लोकसभा में पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी लोकसभा में पहुंच गए हैं।
-
3:57 PM (IST) Jul 02, 2024
कुछ देर में पीएम मोदी देंगे जवाब
PM मोदी कुछ देर में लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे।
-
3:00 PM (IST) Jul 02, 2024
4 बजे लोकसभा में जवाब देंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम करीब 4 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे।
-
2:20 PM (IST) Jul 02, 2024
असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना
असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'मोदी को सिर्फ हिंदुत्व के आधार पर वोट मिला है। बीजेपी मुसलमानों से नफरत करती है, उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया। मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों का बजट कम किया। मुसलमान कभी भी वोट बैंक नहीं था। लोकसभा में सिर्फ 4 फीसदी सांसद मुसलमान हैं।'
-
1:57 PM (IST) Jul 02, 2024
केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर साधा निशाना
लोकसभा में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'दिल्ली एयरपोर्ट की छत गिरी, जबलपुर एयरपोर्ट की छत गिरी, राजकोट एयरपोर्ट की छत गिरी, अयोध्या में सड़कों की हालत खराब, राम मंदिर में लीकेज, मुंबई हार्बर लिंक रोड में दरारें, बिहार में तीन नए पुल गिरे, प्रगति मैदान टनल में जलभराव, ये सभी निर्माण एनडीए के कार्यकाल में गिरे हैं। उनके शासन में, हर इमारत गिरने के खतरे में है। मैं प्रधानमंत्री को चुनावी बांड के बारे में पूछताछ करने की चुनौती दे रहा हूं। देश में अब तक देखे गए सबसे बड़े घोटालों में से एक चुनावी बांड घोटाला है।'
-
1:38 PM (IST) Jul 02, 2024
केसी वेणुगोपाल ने संसद में किए सवाल
लोकसभा में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "दिल्ली एयरपोर्ट की छत गिरी, जबलपुर एयरपोर्ट की छत गिरी, राजकोट एयरपोर्ट की छत गिरी, अयोध्या में सड़कों की हालत खराब, राम मंदिर में लीकेज, मुंबई हार्बर लिंक रोड में दरारें, बिहार में तीन नए पुल गिरे, प्रगति मैदान टनल में जलभराव, ये सभी निर्माण एनडीए के कार्यकाल में पतन हो गया है। उनके शासन में, हर इमारत गिरने के खतरे में है... मैं प्रधानमंत्री को चुनावी बांड के बारे में पूछताछ करने की चुनौती दे रहा हूं... देश में अब तक देखे गए सबसे बड़े घोटालों में से एक चुनावी बांड घोटाला है..."
-
1:07 PM (IST) Jul 02, 2024
राहुल गांधी ने ओम बिरला को लिखा पत्र
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने भाषण से हटाई गई टिप्पणियों और अंशों को लेकर अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा। अनुरोध किया है कि टिप्पणियों को बहाल किया जाए। पत्र में लिखा कि "यह देखकर स्तब्ध हूं कि जिस तरह से मेरे भाषण के काफी हिस्से को निष्कासन की आड़ में कार्यवाही से हटा दिया गया है...मेरी सुविचारित टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटा देना संसदीय लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है।"
-
12:33 PM (IST) Jul 02, 2024
मनोज तिवारी का राहुल पर निशाना
लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि संसद फर्जी सूचनाएं फैलाने या जनता को गुमराह करने की जगह नहीं है। राहुल गांधी ने कल संसद में कई फर्जी सूचनाएं दीं। उस वक्त संबंधित मंत्रियों ने उनके झूठ का पर्दाफाश किया।
-
12:31 PM (IST) Jul 02, 2024
राहुल पर ललन सिंह का निशाना
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अभी भी अपरिपक्व हैं। वह अभी भी परिपक्व नहीं हुए हैं। वह विपक्ष के नेता बन सकते हैं लेकिन वह अभी भी परिपक्व नहीं हैं। कोई तथ्य या सच्चाई नहीं। उन्होंने सिर्फ आरोप लगाए हैं, अगर वह नेता प्रतिपक्ष बन गए हैं तो उन्हें परिपक्व होना चाहिए।
-
12:25 PM (IST) Jul 02, 2024
'राहुल गांधी ने हिंदुओं का अपमान किया'
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, 'कल संसद में राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसक, असत्यवादी और नफरतवादी कहा। उन्होंने न केवल झूठ बोला बल्कि 125 करोड़ हिंदुओं का अपमान करने का काम किया। विपक्ष के नेता के रूप में यह राहुल गांधी का पहला भाषण झूठ, निराशा और आधारहीन बातों से भरा भाषण था। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने संसद में केवल झूठ बोला। सदन में किसी देवता की तस्वीर प्रदर्शित करना और इस पर राजनीतिकरण करना नेता प्रतिपक्ष को शोभा नहीं देता।'
-
12:10 PM (IST) Jul 02, 2024
उपराष्ट्रपति ने खरगे को दी सलाह
कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे पर राज्यसभा में प्रतिक्रिया देते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, "... आप हर बार कुर्सी को नीचा नहीं दिखा सकते। आप हर बार कुर्सी का अनादर नहीं कर सकते... आप अचानक खड़े हो जाते हैं और बिना यह समझे कि मैं क्या कह रहा हूं, कुछ भी बोल देते हैं। इस देश और संसदीय लोकतंत्र और राज्यसभा की कार्यवाही के इतिहास में कुर्सी के प्रति इतनी अवहेलना कभी नहीं हुई, जितनी आपने की... अब आपको आत्मचिंतन करने का समय आ गया है..."
-
11:26 AM (IST) Jul 02, 2024
लोकसभा में सरकार पर अखिलेश का हमला
अखिलेश यादव ने कहा, '400 पार का दावा करने वाले खुद लाचार हो गए हैं। गंगा जिस दिन साफ हो जएगी काशी खुद क्योटो बन जाएगी। मोदी जी की स्मार्ट सिटी सिर्फ एक जुमला है। जुमलेबाजों से जनता का भरोसा उठ गया है। सरकार पेपर लीक न होने की गारंटी कब लेगी।'
-
11:23 AM (IST) Jul 02, 2024
राहुल गांधी पर चिराग पासवान ने साधा निशाना
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, 'मैं हिंदू धर्म में आस्था रखता हूं मैं भी महादेव का भक्त हूं ऐसे में कल उनका जिस तरीके का आचरण था, भगवान की तस्वीर लहराना और टेबल के ऊपर कागज रख देना। इस बात को कोई बर्दाश्त नहीं कर सकता। जिस तरीके से हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया और कहा कि हिंदू हिंसा फैलाता है तो ये कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग सनातन को एक बीमारी बताने का काम करते हैं तो ये लोग उसी सोच से प्रभावित है और उसी सोच को पटल पर रखते हैं जिसको देश बड़ी आबादी अस्वीकार करती है।'
-
11:21 AM (IST) Jul 02, 2024
राहुल गांधी जो भी कहते हैं जिम्मेदारी से कहते हैं: कुमारी शैलजा
सदन में दिए गए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के कई हिस्से हटाए जाने पर कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा, "राहुल गांधी जो भी कहते हैं जिम्मेदारी से कहते हैं। अगर सच्चाई सत्तापक्ष को कड़वी लगती है तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो अपनी सत्ता का इस तरह से इस्तेमाल करते हुए नेता प्रतिपक्ष की बातों को हटा दे। हमें लगता है कि स्पीकर को इस पर पुन: विचार करना चाहिए।'
-
11:08 AM (IST) Jul 02, 2024
अपने भाषण के हिस्से हटाए जाने पर बोले राहुल गांधी
संसद की कार्यवाही के दौरान अपने भाषण के हिस्से हटाए जाने पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'मोदी जी की दुनिया में सच्चाई को मिटाया जा सकता है लेकिन हकीकत में सच्चाई को मिटाया नहीं जा सकता है। जो मैंने कहा और जो मुझे कहना था मैंने कह दिया, वह सच्चाई है, अब उन्हें जो मिटाना है मिटाएं।'
-
11:04 AM (IST) Jul 02, 2024
आज राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा हुई: रिजिजू
NDA संसदीय दल की बैठक पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'आज राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी सांसद सदन में देश के लिए आए हुए हैं, देश सेवा हमारे लिए प्रथम है। सांसद के आचरण के बारे में पीएम ने मार्गदर्शन दिया। सदन के नियम को हम पूर्ण रूप से अपनाए। पीएम मोदी ने आज बहुत अच्छा मार्गदर्शन दिया है और NDA का एकजूट में काम करने का स्वरूप आज देखने को मिला है और पीएम मोदी को मैं धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने सभी को आज मार्गदर्शन दिया और सभी नेताओं को भी धन्यवाद देता हूं कि वे बैठक में शामिल हुए।'
-
10:56 AM (IST) Jul 02, 2024
हम हिंदुत्व के पुजारी हैं: प्रमोद तिवारी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, 'राहुल गांधी ने कल अपने भाषण साबित कर दिया कि सच्चा हिंदुत्व क्या है और हम हिंदुत्व के पुजारी हैं और बीजेपी हिंदुत्व के व्यापारी हैं। कल राहुल गांधी ने वही कहा जो सच्चाई है ये बीजेपी वाले हिंदुत्व को बदनाम करते हैं इनका हिंदुत्व EVM मशीन वाला हिंदुत्व है और हमारा हिंदुत्व सनातन है।'
-
10:55 AM (IST) Jul 02, 2024
राहुल पर पीएम मोदी का निशाना
जानकारी के मुताबिक, पीएम ने संसदीय दल की बैठक में राहुल गाँधी का उदाहरण देते हुए कहा कि सदन में वैसा आचरण नहीं होना चाहिए।
-
10:47 AM (IST) Jul 02, 2024
राहुल गांधी के भाषण के कई हिस्से हटाए गए
लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी के कल सदन में दिए गए भाषण के कई हिस्से हटा दिए गए हैं। हटाए गए हिस्सों में हिंदुओं और पीएम नरेंद्र मोदी-बीजेपी-आरएसएस समेत अन्य पर उनकी टिप्पणियां शामिल हैं।
-
10:46 AM (IST) Jul 02, 2024
कितने बजे होगा पीएम का भाषण
राष्ट्रपति अभिभाषण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को शाम 4 बजे लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव देंगे।
-
10:45 AM (IST) Jul 02, 2024
लोकतंत्र प्रणाली का पालन करें- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा है कि सांसदों का आचरण ऐसा हो कि वे अपने क्षेत्र के मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखें। लोकतंत्र प्रणाली का पालन करें। उन मुद्दों में विशेषज्ञता विकसित करें जिनमें आपकी रुचि हो और जिन्हें संसद में उठाया जा सके।
-
10:43 AM (IST) Jul 02, 2024
एनडीए संसदीय दल की बैठक समाप्त
पीएम मोदी के साथ एनडीए संसदीय दल की बैठक समाप्त हो गई है। पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों से संसदीय नियमों का पालन करने, अपने मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को कहा है।
-
10:25 AM (IST) Jul 02, 2024
पीएम मोदी का भव्य स्वागत
दिल्ली में NDA संसदीय दल की बैठक में एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
-
10:25 AM (IST) Jul 02, 2024
पीएम मोदी संसद पहुंचे
एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद परिसर पहुंचे। वह सांसदों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
-
10:24 AM (IST) Jul 02, 2024
एनडीए संसदीय दल की बैठक
एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रह्लाद जोशी, रामदास अठावले और अन्य एनडीए नेता संसद परिसर में पहुंचे।