नई दिल्ली: लोकसभा ने बुधवार को ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ को मंजूरी दे दी जिसमें संसद के निचले सदन और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है। इससे संबंधित ‘संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023’ पर निचले सदन में करीब 8 घंटे की चर्चा और विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जवाब के बाद मत विभाजन के जरिए इसे स्वीकृति दी गई। अब आज राज्यसभा में इस बिल पर बहस दिन भर चली बहस के बाद देर शाम सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
संसद के विशेष सत्र और महिला आरक्षण बिल से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें: