नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन रहा। शुरुआती दो दिनों तक लगातार विपक्षी हंगामे के चलते कार्यवाही बाधित रही, लेकिन आज सदन में गतिरोध टूटने और अहम विधायी कार्यों पर चर्चा होने के आसार बने। पहले दो दिन विपक्ष ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव सुधारों पर तत्काल चर्चा की मांग को लेकर भारी विरोध किया था। यहां आज के शीतकालीन सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ें।