1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'अमेरिकी टैरिफ संकट को अवसर में बदल देगी सरकार', चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी पर जताया भरोसा

'अमेरिकी टैरिफ संकट को अवसर में बदल देगी सरकार', चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी पर जताया भरोसा

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 06, 2025 08:44 am IST,  Updated : Mar 06, 2025 09:00 am IST

अमेरिका की ओर से टैरिफ की घोषणा के बाद चुनौतियों को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा है कि सरकार इस संकट को अवसर में बदल देगी।

चंद्रबाबू नायडू ने अमेरिकी टैरिफ पर दिया बयान।- India TV Hindi
चंद्रबाबू नायडू ने अमेरिकी टैरिफ पर दिया बयान। Image Source : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत विभिन्न देशों के उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा है कि बढ़े हुए टैरिफ आगामी 2 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। दुनियाभर में ट्रंप के इस कदम की चर्चा हो रही है। हालांकि, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि भारत सरकार अमेरिका की ओर से शुल्क लगाए जाने से पैदा हुई चुनौतियों को रणनीतिक लाभ में बदल देगी। नायडू ने देश के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

हमारे प्रधानमंत्री बहुत सक्षम हैं- नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अमेरिका द्वारा प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर शुल्क लगाने के फैसले को लेकर बयान दिया है। नायडू ने कहा- ‘‘कुछ समस्याएं तो हमेशा रहेंगी ही। अब मुद्दा यह है कि हम सभी समस्याओं का अपने फायदे के लिए कैसे उपयोग करें। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे प्रधानमंत्री बहुत सक्षम हैं। वह संकट का लाभ उठाकर उसे अवसर में बदल देंगे।’’ 

भारत को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने भारत का नाम अमेरिकी आयात पर उच्च शुल्क लगाने वाले देशों में रखा। ट्रंप ने कहा था- ‘‘भारत हमसे 100 प्रतिशत से अधिक ऑटो शुल्क वसूलता है। यह सिस्टम अमेरिका के लिए उचित नहीं है, यह कभी उचित नहीं था।’’  डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जवाबी शुल्क अमेरिका को फिर से अमीर और महान बनाने के लिए हैं। 

2 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ लागू होंगे- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था- "अन्य देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ टैरिफ का इस्तेमाल किया है। अब हमारी बारी है कि हम उन देशों के खिलाफ टैरिफ का उपयोग शुरू करें। औसतन, यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत और अनगिनत अन्य देश हमसे बहुत अधिक टैरिफ वसूलते हैं। ये हमारे मुकाबले कहीं ज्यादा होता है। यह बहुत अनुचित है। 2 अप्रैल को, पारस्परिक (रेसिप्रोकल) टैरिफ लागू हो जाएंगे और अन्य देश जो भी टैरिफ हम पर लगाएंगे, हम उन पर लगाएंगे।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- क्या सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को 4% आरक्षण देने जा रही कांग्रेस? BJP हो गई आगबबूला

'झड़प में हमारा एक भी कार्यकर्ता शामिल नहीं', ABVP ने चंद्रशेखर आजाद के आरोपों को नकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत