1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी की नई कैबिनेट में नहीं दिखेंगे ये 20 दिग्गज चेहरे, देख लीजिए पूरी लिस्ट

पीएम मोदी की नई कैबिनेट में नहीं दिखेंगे ये 20 दिग्गज चेहरे, देख लीजिए पूरी लिस्ट

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 09, 2024 10:00 pm IST,  Updated : Jun 09, 2024 11:01 pm IST

नरेंद्र मोदी ने आज शाम तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली। उनकी कैबिनेट में सहयोगियों के कई सांसद भी मंत्री बने, लेकिन मोदी की पुरानी कैबिनेट में से 20 वे चेहरे हैं जो इस बार नहीं दिखाई देंगे। देखें लिस्ट-

पीएम मोदी की कैबिनेट में नहीं दिखेंगे ये चेहरे।- India TV Hindi
पीएम मोदी की कैबिनेट में नहीं दिखेंगे ये चेहरे। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट आज तैयार हो गई है। शाम 7.45 बजे मोदी पीएम पद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद अन्य नेताओं ने भी शपथ ली। इस दौरान कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने भी शपथ ली। हालांकि इस बार वह 20 चेहरे अब कैबिनेट में दिखाई नहीं देंगे जो पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में शामिल थे। मोदी के तीसरे कार्यकाल में सहयोगियों की भी भागेदारी है क्योंकि इस बार स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से एनडीए गठबंधन में कई दल शामिल हैं। भाजपा के 20 चेहरे ऐसे हैं, जिन्हें मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल अहम जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन इस बार उनका नाम लिस्ट से गायब है। इन सभी लोगों को मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया है।

ये 20 चेहरे अब पीएम मोदी की कैबिनेट में नहीं दिखेंगे

  1. स्मृति ईरानी
  2. अनुराग ठाकुर
  3. अर्जुन मुंडा
  4. साध्वी निरंजन ज्योति
  5. अजय भट्ट
  6. मीनाक्षी लेखी
  7. राजकुमार रंजन सिंह 
  8. जनरल वीके सिंह
  9. आरके सिंह
  10. राजीव चंद्रशेखर
  11. निशीथ प्रमाणिक
  12. अजय मिश्रा टेनी
  13. सुभाष सरकार 
  14. जॉन बारला
  15. भारती पंवार
  16. अश्विनी चौबे
  17. रावसाहेब दानवे
  18. कपिल पाटिल
  19. नारायण राणे
  20. भगवत कराड

यह भी पढ़ें-  

Narendra Modi Oath Ceremony: मोदी सरकार में किन नए और पुराने नेताओं को मिला मंत्री पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

ओडिशा में शपथ ग्रहण की बदली तारीख, 10 जून की जगह अब इस दिन होगा समारोह; पहली बार बनेगी BJP की सरकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत