Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 12 जून को शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 12 जून को शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Reported By : Devendra Parashar Edited By : Subhash Kumar Published : Jun 10, 2024 04:29 pm IST, Updated : Jun 10, 2024 08:41 pm IST

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 12 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने वाला है। ओडिशा में भाजपा ने अकेले बहुमत हासिल किया है तो वहीं, आंध्र प्रदेश में टीडीपी, भाजपा और जनसेना के गठबंधन ने चुनाव जीता है।

शपथ समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी।- India TV Hindi
Image Source : PTI शपथ समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी।

ओडिशा में भाजपा ने पहली बार विधानसभा चुनाव जीता है। वहीं, पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने आंध्र प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। अब इन दोनों ही राज्यों में 12 जून की तारीख को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों ही राज्यों के शथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने वाले हैं। 

कौन होगा ओडिशा का सीएम? 

ओडिशा में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के बारे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री परसो यानी 12 जून को यहांशपथ ग्रहण समारोह के लिए ओडिशा पहुंचेंगे। शाम 5 बजे भुवनेश्वर स्थित जनता मैदान में हमारा शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्य में सीएम पद के बारे में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा संसदीय दल तय करेगा। भाजपा में कोई रेस में नहीं है।

राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। भाजपा ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। ओडिशा में नए सीएम के लिए अब सबकी नजरें ब्रजराजनगर क्षेत्र से विधायक सुरेश पुजारी पर हैं। भाजपा ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 

आंध्र में नायडू होंगे सीएम

आंध्र प्रदेश में एक बार फिर से चंद्रबाबू नायडू के ही मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद की जा रही है। आपको बता दें कि नायडू इससे पहले साल 1995 से लेकर 2004 तक और 2014 से लेकर 2019 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। विधानससभा चुनाव में टीडीपी, जनसेना और भाजपा गठबंधन ने 175 में से 164 सीटों पर जीत हासिल की है। 

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार में 11 राज्यसभा सांसदों ने भी ली मंत्री पद की शपथ, जानें सभी के नाम

प्रेम सिंह तमांग ने ली सिक्किम के सीएम पद की शपथ, 30 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement