1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. LIVE। बेंगलुरु में शुरू हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो, इन जगहों से गुजरेगी रैली

LIVE। बेंगलुरु में शुरू हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो, इन जगहों से गुजरेगी रैली

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 06, 2023 10:34 am IST,  Updated : May 06, 2023 10:36 am IST

पीएम मोदी का यह रोड शो 2 दिन चलेगा जिसके जरिए बेंगलुरू के 28 में से 22 विधानसभा क्षेत्र कवर करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली जेपी नगर से शुरू होगी और 26 किमी दूर मलेश्वरम शैंकी टैंक के पास समाप्त हो जाएगी।

PM Narendra Modi's roadshow begins in Bengaluru will cover 13 constituencies- India TV Hindi
बेंगलुरु में शुरू हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो Image Source : PTI

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक पहुंचे हैं। यहां आज पीएम मोदी रोड शो करने वाले हैं। इस दौरान वे 26 किमी तक का सफर तय करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी का काफिला13 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इस रैली के जरिए 10 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रका गया है। पीएम मोदी का यह रोड शो 2 दिन चलेगा जिसके जरिए बेंगलुरू के 28 में से 22 विधानसभा क्षेत्र कवर करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली जेपी नगर से शुरू होगी और 26 किमी दूर मलेश्वरम शैंकी टैंक के पास समाप्त हो जाएगी। 

कहां से गुजरेगा रोड शो

पीएम नरेंद्र मोदी का यह रोड शो बेंगलुरू साउथ, बोम्मनहल्ली, जयानगर, बसवनगुडी और चामराजपेट विधानसभा से होकर गुजरेगा। इसके अलावा रोड शो में मोदी गोविंदराज नगर, राजाजीनगर, मल्लेश्वरम, पद्मनाभ नगर, विधानसभा को भी कवर करेंगे। यह रोड शो चिकपेट, गांधीनगर, महालक्ष्मी ले आउट और विजयनगर विधानसभा एरिया से भी गुजरेगा। बता दें कि 10 मई के दिन कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान होगा और 13 मई के दिन रिजल्ट की घोषणा होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत