1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. होली के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर प्रियंका गांधी ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा

होली के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर प्रियंका गांधी ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा

 Written By: Avinash Rai
 Published : Mar 25, 2024 09:34 am IST,  Updated : Mar 25, 2024 09:34 am IST

देश में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह ने होली की बधाई दी है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी होली की बधाई दी है।

PM Narendra Modi to Priyanka Gandhi congratulated on the occasion of Holi know who said what- India TV Hindi
होली के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर प्रियंका गांधी ने दी बधाई Image Source : PTI

देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। इस बाबत पीएम मोदी ने ट्वीट कर  लिखा, 'देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।' वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा,  'सभी देशवासियों को रंग व हर्षोल्लास के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। खुशियों का यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में समृद्धि व सद्भाव का रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने।'

होली पर इन नेताओं ने दी बधाई

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 24 मार्च को लेह के दौरे पर गए थे। यहां उन्होंने सेना के जवानों संग होली खेली और सेना के जवानों को रंग लगाया। वहीं 25 मार्च को होली के अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'होली के पर्व की आप सभी को अनंत शुभकामनाएँ। रंगो का यह त्योहार आपके जीवन में उल्लास, उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करे। हैप्पी होली।' वहीं राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि रंगों के त्योहार होली की आप सभी देशवासियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं। यह पर्व सभी भारतवासियों में एकता, भाईचारा और सौहार्द बढ़ाए, ऐसी कामना करता हूं।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

होली के त्योहार पर बधाई देते हुए प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि आज होली है - आनंद, उत्साह, मिठास, बंधुत्व और बराबरी का महापर्व। जब भगवान भी मगन होकर मनुष्यों के साथ रंग खेलने आ जाते हैं। बांके बिहारी वृंदावन की कुंजगली में पिचकारी और बांसुरी से और भगवान शिव बनारस के महाश्मशान पर चिता की राख से होली खेलते मिल जायें तो उन्हें प्यार से गले लगाइए और परिवार, समाज और देश-दुनिया के साथ खूब खुशियां बांटिये। सब पर्वों के मूल में यही भाव है। होली मुबारक और ढेर सारी शुभकामनाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत