1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक में सियासी हलचल, सीएम और डिप्टी सीएम का आया बयान, जानें क्या बोले शिवकुमार और सिद्धारमैया

कर्नाटक में सियासी हलचल, सीएम और डिप्टी सीएम का आया बयान, जानें क्या बोले शिवकुमार और सिद्धारमैया

 Reported By: T Raghavan Edited By: Kajal Kumari
 Published : Nov 21, 2025 03:26 pm IST,  Updated : Nov 22, 2025 12:09 am IST

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर सियासी हलचल तेज है। लेकिन एक बार फिर से सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने अपना अपना बयान दिया है। जानें दोनों ने क्या कहा?

कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम - India TV Hindi
कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम Image Source : REPORTER

कर्नाटक में राजनीतिक अफवाहों के बीच आज CM सिध्दारमैया और डिप्टी CM DK शिवकुमार ने प्रतिक्रिया दी है, मैसुरु में CM ने कहा कि इस विषय पर पार्टी हाईकमान का फैसला अंतिम होगा,  वहीं समर्थक विधायकों के दिल्ली में कैम्प करने की खबर पर DK शिवकुमार ने कहा कि वो किसी गुट के नेता नहीं हैं, गुटबाजी उनके खून में ही नहीं है, उन्होंने किसी को दिल्ली नहीं भेजा है।

डीके शिवकुमार ने क्या कहा

"मैं किसी गुट का नेता नहीं हूं, मैं 140 MLA का अध्यक्ष हूं मेरे लिए सभी 140 MLA जरूरी हैं, मैंने किसी को जाने के लिए नहीं कहा है, गुटबाजी करना मेरे खून में ही नहीं है, सभी 140 MLA मेरे MLA हैं, CM ने मंत्रीमंडल में फेरबदल की बात कही है ऐसे में हो सकता है कि वे लोग मंत्री बनना चाहते हैं और इसीलिए केंद्रीय नेतृत्व और खरगे साहब से मिल रहे हैं इसमें कुछ गलत नहीं है, मैं उनको लेकर नहीं गया, कुछ लोग CM के साथ जाते हैं, वो अपना चेहरा दिखाना चाहते हैं, उनको बड़ी जिम्मेदारी मिले इसकी आकांक्षा रखते हैं इसमें गलत क्या है? कोई भी मंत्री या CM बन सकता है, CM ने कहा है कि वो 5 साल पूरे करेंगे मैं उनको बधाई देता हूं और हम सब मिलकर काम करेंगे।"

जानें क्या बोले सिद्धारमैया

हाई कमान इस पर फैसला लेगा, चाहे नेतृत्व बदलने की बात हो या मंत्रीमंडल के पुनर्गठन का विषय हो, हाईकमान को ही फैसला लेना है, क्या हाईकमान ने अब तक इस पर कोई बात की है, अब उनका कुछ नहीं कर सकते हैं वो पहले भी बात करते थे आज भी गए हैं,आखिरकार हाईकमान जो भी फैसला करता है उसे मुझे भी मानना पड़ेगा, शिवकुमार को भी मानना पड़ेगा और सभी को मानना पड़ेगा।


ये भी पढ़ें:
'लोगों की जान बचाने के लिए विमान को भीड़ से दूर ले गया पायलट,' जानिए 'तेजस क्रैश' को लेकर और क्या बोला IAF?
Video: दुबई एयर शो में क्रैश होने वाले तेजस ने 2 दिन पहले दिखाई थी गजब कलाबाजियां, लूट ली थी महफिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत