1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक में चरम पर सियासत, मैं या शिवकुमार, सभी को आलाकमान की बात माननी होगी...सिद्धारमैया का बड़ा बयान

कर्नाटक में चरम पर सियासत, मैं या शिवकुमार, सभी को आलाकमान की बात माननी होगी...सिद्धारमैया का बड़ा बयान

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 22, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Nov 22, 2025 11:40 pm IST

कर्नाटक में सियासी घमासान अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएम सिद्धामरमैया ने आज बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि मैं होऊं या डीके शिवकुमार, सबको आलाकमान की बात माननी ही होगी। जानें और क्या कहा?

कर्नाटक का सियासी संग्राम- India TV Hindi
कर्नाटक का सियासी संग्राम Image Source : PTI

बेंगलुरु: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "हमने पार्टी संगठन, स्थानीय निकाय चुनाव और जिला पंचायत/तालुका पंचायत चुनावों पर बात की। कैबिनेट पर कोई चर्चा नहीं हुई। नेतृत्व परिवर्तन सिर्फ अटकलें हैं; यह मीडिया की उपज है... विधायकों को जाने दीजिए, लेकिन अंततः आलाकमान जो भी कहेगा, हम सभी को उसे स्वीकार करना होगा। चाहे मैं हो या डीके शिवकुमार, सभी को इसे स्वीकार करना होगा।"


सिद्धारमैया ने कही थी बड़ी बात-मैं कार्यकाल पूरा करूंगा

बता दें कि कर्नाटक में सीएम पद को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सियासी जंग छिड़ी हुई है। शुक्रवार को सिद्धारमैया ने कहा था कि नेतृत्व परिवर्तन, मंत्रिमंडल फेरबदल या सरकार के पुनर्गठन पर फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को करना है। क्या शीर्ष नेतृत्व ने इस पर कुछ कहा है? हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अगले दो राज्य बजट भी पेश करेंगे, सिद्धरमैया ने कहा, आप यह क्यों पूछ रहे हैं? हां, मैं अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करूंगा और आगामी बजट मैं ही पेश करूंगा।

शिवकुमार ने सिद्धारमैया को दी थी बधाई

सिद्धरमैया के बयान पर शिवकुमार ने कहा था कि मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हम सब मिलकर काम करेंगे। शिवकुमार ने कहा कि मैं गुटबाजी में विश्वास नहीं करता, क्योंकि मैं राज्य के सभी 140 कांग्रेस विधायकों का अध्यक्ष हूं। अगर विधायक दिल्ली गए हैं, हाइकमान से बातें करेंगे तो वो कर सकते हैं। सबको अपनी बात रखने का अधिकार है।

दोनों नेताओं के बीच छिड़े इस सियासी घमासान पर एआईसीसी के कर्नाटक प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी के विधायकों और नेताओं को नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी न करनी के सख्त चेतावनी दी थी।

ये भी पढ़ें:

कर्नाटक में हो क्या रहा है? सीएम सिद्धारमैया ने कह दी ऐसी बात, शिवकुमार बोले-बधाई हो आपको
कर्नाटक में सियासी हलचल, सीएम और डिप्टी सीएम का आया बयान, जानें क्या बोले शिवकुमार और सिद्धारमैया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत