1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कौन हैं भर्तृहरि महताब? जिन्हें राष्ट्रपति ने बनाया लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर

कौन हैं भर्तृहरि महताब? जिन्हें राष्ट्रपति ने बनाया लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 20, 2024 08:21 pm IST,  Updated : Jun 20, 2024 11:18 pm IST

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। भर्तृहरि महताब ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से 7वीं बार सांसद बने हैं।

भर्तृहरि महताब- India TV Hindi
भर्तृहरि महताब Image Source : ANI

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम और केंद्र में सरकार की गठन के बाद अब जल्द ही नई संसद का पहला सत्र भी शुरू होने वाला है। इसी क्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। आइए जानते हैं भर्तृहरि महताब के बारे में कुछ खास बातें। हमारी इस खबर में। 

लोकसभा के अध्यक्ष के चुनाव तक पद संभालेंगे

जानकारी के मुताबिक, भर्तृहरि महताब निचले सदन लोकसभा के अध्यक्ष के चुनाव तक पीठासीन अधिकारी के कर्तव्यों का पालन करेंगे। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि लोकसभा सदस्य के सुरेश, टीआर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंद्योपाध्याय प्रोटेम स्पीकर की सहायता करेंगे। 

कौन हैं भर्तृहरि महताब?

भर्तृहरि महताब ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से 7वीं बार सांसद बने हैं। भर्तृहरि ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरेकृष्ण महताब के बेटे हैं। भर्तृहरि महताब लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजू जनता दल क छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने कटक सीट पर बीजेडी के संतरूप मिश्रा को 57077 वोटों से हराया था। 

कब शुरू होगा सत्र?

भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब 18वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर के तौर पर नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे। आपको बता दें कि हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। नवनिर्वाचित सदस्य 24-25 जून को शपथ लेंगे। लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को होना है। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने दी राहत

नीट विवाद में राहुल गांधी पर भड़की भाजपा, दिलाई राजस्थान में पेपर लीक की याद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत