1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'PM कैंडिडेट घोषित हों प्रियंका गांधी', जानें कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने और क्या कहा

'PM कैंडिडेट घोषित हों प्रियंका गांधी', जानें कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने और क्या कहा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 19, 2023 04:51 pm IST,  Updated : Aug 19, 2023 04:54 pm IST

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के बयान के बाद अब कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने प्रियंका गांधी को पीएम कैंडीडेट घोषित करने की मांग कर डाली है।

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
प्रियंका गांधी और प्रमोद कृष्णम Image Source : FILE

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी पीएम कैंडिडेट घोषित हों और पूरे देश में प्रियंका VS मोदी पर चुनाव हो। प्रमोद कृष्णम का साफ कहना है कि प्रियंका गांधी को 2024 के लिए पीएम कैंडिडेट घोषित किया जाए और अगली लड़ाई पूरे देश में मोदी VS प्रियंका गांधी के नाम पर ही हो। 

गौरतलब है कि इससे पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रियंका और राहुल को लेकर बयान दिया था। अजय राय ने कहा था कि राहुल गांधी अमेठी से एक बार फिर चुनावी मैदान में नजर आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर भी ऐलान किया था कि अगर वो चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, इसके लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपनी जान लगा देगा।

अजय राय ने और क्या कहा था?

जब यूपी कांग्रेस प्रमुख से पूछा गया कि स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी इस बार भी नहीं आएंगे, वे भाग जाएंगे। इस पर अजय राय ने कहा कि वो खुद ही बौखला गई हैं। 13 रुपये किलो में चीनी दे रही थीं, क्या दिलवा पाईं? उन्होंने कहा था कि कमल का बटन दबाइए 13 रुपये किलो चीनी मिलेगी, अब जनता को जवाब दें।  

 
गौरतलब है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने पार्टी में कई बड़े फेरबदल किए हैं। इसके तहत यूपी कांग्रेस की कमान अजय राय को दी गई है। उत्तर प्रदेश में पार्टी की जिम्मेदारी संभालने के तुरंत बाद अजय राय का यह बयान सामने आया है। वर्तमान में अमेठी की संसदीय सीट पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सांसद हैं। वहीं, वर्तमान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत