1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव? UP कांग्रेस प्रमुख ने किया ऐलान, प्रियंका गांधी को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव? UP कांग्रेस प्रमुख ने किया ऐलान, प्रियंका गांधी को लेकर कही ये बात

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 18, 2023 05:05 pm IST,  Updated : Aug 18, 2023 05:18 pm IST

आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक है। इस बीच, उत्तर प्रदेश से खबर सामने आई है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी से एक बार फिर चुनावी मैदान में नजर आएंगे। ये ऐलान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अजय राय ने किया है।

राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी- India TV Hindi
राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी Image Source : PTI

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी जंग शुरू हो गई है। इस बीच, उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आई है। दरअसल, कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से एक बार फिर चुनावी मैदान में नजर आएंगे। ये ऐलान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अजय राय ने किया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर भी ऐलान कर दिया है कि अगर वो चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, इसके लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपनी जान लगा देगा। 

स्मृति ईरानी पर क्या बोले अजय राय?

जब यूपी कांग्रेस प्रमुख से पूछा गया कि स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी इस बार भी नहीं आएंगे, वे भाग जाएंगे। इस पर अजय राय ने कहा कि वो खुद ही बौखला गई हैं। 13 रुपये किलो में चीनी दे रही थीं, क्या दिलवा पाईं? उन्होंने कहा था कि कमल का बटन दबाइए 13 रुपये किलो चीनी मिलेगा, जनता को जवाब दें।  

वर्तमान में वायनाड से सांसद हैं राहुल 

बता दें कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने पार्टी में कई बड़े फेरबदल किए हैं। इसके तहत यूपी कांग्रेस की कमान अजय राय को दी गई है। उत्तर प्रदेश में पार्टी की जिम्मेदारी संभालने के तुरंत बाद अजय राय का यह बयान सामने आया है। वर्तमान में अमेठी की संसदीय सीट पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सांसद हैं। वहीं, वर्तमान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत