1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पुडुचेरी में चुनाव से पहले NDA के भीतर विवाद, सहयोगी की NR कांग्रेस की मांग ने बढ़ाई टेंशन

पुडुचेरी में चुनाव से पहले NDA के भीतर विवाद, सहयोगी की NR कांग्रेस की मांग ने बढ़ाई टेंशन

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 19, 2026 12:09 pm IST,  Updated : Mar 19, 2026 01:26 pm IST

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव से ठीक पहले NDA के भीतर विवाद उभर आया है। भाजपा की सहयोगी की NR कांग्रेस ने कुछ ऐसी मांग सामने रखी है जिससे दोनों दलों में विवाद बढ़ सकता है।

BJP puducherry assembly election 2026- India TV Hindi
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 Image Source : X/PTI

चुनाव आयोग की ओर से हाल ही में 5 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इसी क्रम में केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव का आयोजन कराया जाना है। बता दें कि पुडुचेरी  में भाजपा और NR कांग्रेस NDA गठबंधन के तहत साथ नें हैं। हालांकि, चुनाव से ठीक पहले पुडुचेरी में NDA गठबंधन में विवाद उभर आया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्या है NR कांग्रेस की मांग?

चुनावों से पहले पुडुचेरी में NDA गठबंधन के भीतर दरारें उभर आई हैं। सत्ताधारी NR कांग्रेस ने अपने सहयोगी, भारतीय जनता पार्टी के सामने नई मांगें रखी हैं, जिससे चुनावी समझौता और भी पेचीदा हो गया है। इस तनाव की जड़ में NR कांग्रेस की यह ज़िद है कि उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह में से किसी एक से पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का स्पष्ट आश्वासन मिले। यह एक लंबे समय से लंबित मांग है, जिसने चुनावों से पहले एक बार फिर से राजनीतिक रूप से ज़ोर पकड़ लिया है।

विजय के साथ जा सकते हैं CM रंगास्वामी

NR कांग्रेस ने उद्योगपति चार्ल्स मार्टिन के नेतृत्व वाली 'लक्ष्या द्रविड़ जननायक काची' (LJK) को NDA गठबंधन में शामिल किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। LJK की कमान लॉटरी किंग मार्टिन के बेटे के हाथों में है। एक ऐसा पहलू जिसे NR कांग्रेस के नेता राजनीतिक रूप से मंजूर नहीं कर रहे हैं। एक खबर ये भी है कि NDA से अलग होने का मन बना चुके CM रंगास्वामी आज या कल में विजय की पार्टी TVK के साथ समझौता करते हुए एक नए अलायंस का ऐलान कर सकते हैं।

पुडुचेरी में कब है चुनाव?

चुनाव आयोग की ओर से केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीख 9 अप्रैल 2026 तय की गई है। वहीं, चुनाव के परिणाम 4 मई 2026 को जारी किए जाएंगे। पुडुचेरी में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग की ओर से दिए गए आंकड़े के मुताबिक, पुडुचेरी में कुल वोटर्स की संख्या 9.44 लाख है।

ये भी पढ़ें- केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

ना NDA, ना I.N.D.I.A.. विजय की पार्टी TVK अकले लड़ेगी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत