राहुल गांधी ने बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित किया और इस रैली में एक बार फिर उन्होंने वोटों की चोरी का आरोप लगाया है। इससे पहले राहुल ृ गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में आरोप लगाया कि बिहार में एसआईआर इसलिए लाया गया क्योंकि निर्वाचन आयोग जानता है कि ‘‘हमने उनकी चोरी पकड़ ली है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग और भाजपा ‘‘मतों को चुराने’’ के लिए ‘‘साठगांठ’’ कर रहे हैं।