1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी का विदेश दौरा शुरू, ब्रसेल्स में यूरोपीय सांसदों के साथ इस खास मुद्दे पर की चर्चा

राहुल गांधी का विदेश दौरा शुरू, ब्रसेल्स में यूरोपीय सांसदों के साथ इस खास मुद्दे पर की चर्चा

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 08, 2023 07:08 am IST,  Updated : Sep 08, 2023 07:08 am IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक हफ्ते के लिए यूरोप की यात्रा पर हैं। राहुल यहां बेल्जियम, फ्रांस, नॉर्वे जैसे देशों का दौरा करेंगे और यहां के नेताओं और विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों से मुलाकात करेंगे।

congress mp rahul gandhi- India TV Hindi
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी। Image Source : X (CONGRESS)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने 1 हफ्ते की यात्रा पर यूरोप पहुंच चुके हैं। गुरुवार को राहुल गांधी ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संसद के कुछ सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठक की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पीटीआई ने बताया है कि जिन मुद्दों पर बैठक में चर्चा की गई उनमें से एक मणिपुर भी था। इससे पहले जुलाई महीने में यूरोपीय संघ ने मणिपुर को लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया था। 

सफल रही चर्चा

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया है कि राहुल गांधी तकी ब्रसेल्स में यूरोपीय सांसदों के साथ बैठक सफल रही। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी बताया है कि राहुल गांधी ने यूरोपीय संसद के सदस्यों के साथ गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लिया। सांसद अलविना अलमेत्सा और सांसद पियरे लारौतुरौ ने इसकी मेजबानी की। हालांकि, ब्रसेल्स में हुई चर्चा संसद के आधिकारिक दैनिक एजेंडे में शामिल नहीं थी। कांग्रेस की ओर से जारी की गई तस्वीर के मुताबिक, राहुल के साथ कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा भी इस बैठक में शामिल हुए थे।

क्या होगा राहुल का पूरा शेड्यूल?
राहुल 8 सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह नौ सितंबर को पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संगठन की बैठक में भी भाग लेंगे। पेरिस के बाद राहुल गांधी होलैंड का दौरा करेंगे और 10 सितंबर यूनिवर्सिटी के छात्रों से मिलेंगे। 11 सितंबर को राहुल ओस्लो में प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और नेताओं व छात्रों से मुलाकात करेंगे। भारत में 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन समाप्त हो जाएगा। राहुल गांधी 13 सितंबर को वापस देश आएंगे। 

ये भी पढ़ें- Delhi Metro Alert: दिल्ली मेट्रो ने जारी किया अलर्ट, G20 समिट के कारण इन स्टेशनों पर रहेंगी पाबंदियां

ये भी पढ़ें- 'आप की अदालत' में बॉलीवुड स्टार सनी देओल, देखिए शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत