1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने की धान की रोपाई, हिमाचल प्रदेश जाते वक्त रास्ते में ही कार से उतरे

राहुल गांधी ने की धान की रोपाई, हिमाचल प्रदेश जाते वक्त रास्ते में ही कार से उतरे

 Edited By: Avinash Rai
 Published : Jul 08, 2023 09:27 am IST,  Updated : Jul 08, 2023 09:27 am IST

राहुल गांधी शनिवार को हरियाणा स्थित सोनीपत जिले के बरोदा हल्के के एक गांव में पहुंचे थे। यहां उन्होंने खेतों में काम कर रहे किसानों के साथ काम किया और किसानों के साथ मिलकर धान की रोपाई की।

Rahul gandhi planted rice and plowed tractor in sonipat with laborers- India TV Hindi
धान की रोपाई करते दिखे राहुल गांधी Image Source : INDIA TV

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अलग-अलग अवतारों में इन दिनों दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले वो ट्रक ड्राइवर के साथ घूमते नजर आए थे। कुछ दिनों पहले ही वो एक मैकेनिक के साथ एक बाइक की दुकान में देखे गए थे। इसी कड़ी में अब राहुल गांधी धान की रोपाई करते देखे गए हैं। दरअसल राहुल गांधी शनिवार को हरियाणा स्थित सोनीपत जिले के बरोदा हल्के के एक गांव में पहुंचे थे। यहां उन्होंने खेतों में काम कर रहे किसानों के साथ काम किया और किसानों के साथ मिलकर धान की रोपाई की। 

धान की रोपाई करते दिखे राहुल गांधी

 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे रास्ते में उतरकर मदीना गांव के खेतों में जा पहुंचे। यहां किसान धान की रोपाई कर रहे थे। इस कारण खेत में पानी भरा हुआ था। तभी राहुल गांधी कार से उतरे और खेत में जा पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रैक्टर से जुताई की और मजदूरों के साथ मिलकर धान की रोपाई भी की। राहुल ने वहां मौजूद किसानों का हाल जाना और खेती संबंधित बातचीत भी की। राहुल गांधी इस दौरान सफेद टीशर्ट और लोअर में दिखाई दिए। इससे पहले भी राहुल गांधी कई अवतारों में दिख चुके हैं।

मैकेनिक की दुकान पर पहुंचे थे कांग्रेस नेता 

बीते दिनों राहुल गांधी एक बाइक मैकेनिक की दुकान पर बाइक को ठीक करते दिखाई दिए थे। इस दौरान दिल्ली स्थित करोल बाग के साइकिल मार्केट पहुंचे राहुल गांधी ने साइकिल व्यापारियों से बात की थी। उन्होंने मैकेनिक से बाइक ठीक करने की कला सीखी। कांग्रेस पार्टी ने करोल बाग की साइकिल मार्केट पहुंचे राहुल गांधी की तस्वीर को शेयर करेत हुए कहा कि यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं। इन कपड़ों पर लगी कालिख हमारी खुद्दारी है। ऐसे हाथों को हौसला देने का काम एक ही करता है। 

(रिपोर्ट- सनी मलिक)

ये भी पढ़ें- LIVE: पीएम मोदी का आज राजस्थान और तेलंगाना दौरा; यहां जानें पल-पल की अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत