1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी कभी जनेऊ पहनते हैं तो कभी माला, उन्हें देखकर तो गिरगिट भी शरमा जाए- बीजेपी नेता साक्षी महाराज

राहुल गांधी कभी जनेऊ पहनते हैं तो कभी माला, उन्हें देखकर तो गिरगिट भी शरमा जाए- बीजेपी नेता साक्षी महाराज

 Published : Jan 06, 2023 11:12 pm IST,  Updated : Jan 06, 2023 11:14 pm IST

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस की यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनके बाप-दादाओं ने देश को तोड़ने का काम किया, वे भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस धरती पर इकलौते हम हैं जो कहते हैं सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामया से विश्व का कल्याण हो।

बीजेपी नेता साक्षी महाराज - India TV Hindi
बीजेपी नेता साक्षी महाराज Image Source : PTI

भारतीय जनता पार्टी के नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इतने रूप बदले हैं कि उन्हें देखकर तो गिरगिट भी शरमा जाएगा। साक्षी महाराज ने  वह कभी जनेऊ बांध लेते हैं, कभी माला पहन लेते हैं, कभी तुर्की टोपी पहन लेते हैं और कभी तिलक लगाकर लेते हैं। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर बोलते हुए खा कि यह पूरी यात्रा ही हास्यास्पद है। सब नाटक जैसा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मुझ जैसा संत उनका विश्लेषण नहीं कर सकता।

जिनके बाप-दादाओं ने देश को तोड़ने का काम किया, वे भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे - बीजेपी 

राहुल गांधी के संसद में बोलने का मौका न मिलने वाले सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी बोलना जानते नहीं है। बोलने के लिए उनके पास कुछ नहीं है। लोकसभा स्पीकर बार-बार बहस करने के लिए कहते हैं लेकिन ये लोग बहस से दूर भागते हैं। उन्होंने कहा कि आज सरकारी भवनों पर तिरंगा पूरे शान से लहराता है। पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु कहलाएगा। यह देश फतवों से चलने वाला नहीं है। जिनके बाप-दादाओं ने देश को तोड़ने का काम किया, आज उनकी संतान भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि एक जमाना था जब जय श्रीराम कहने वालों को गोली से छलनी कर दिया जाता था, आज उसी देश में विश्व का सबसे भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। सरकार के मंत्री विधायक कहीं न कहीं संत के शरण में देखकर लगता है कि भारत बदल रहा है। इस धरती पर इकलौते हम हैं जो कहते हैं सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामया से विश्व का कल्याण हो।

इनपुट - एजेंसी 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत