Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी के किसानों को लेकर दिए बयान पर बवाल, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया सरकार का बचाव, जानें क्या कहा

राहुल गांधी के किसानों को लेकर दिए बयान पर बवाल, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया सरकार का बचाव, जानें क्या कहा

Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
Published : Feb 11, 2026 03:42 pm IST, Updated : Feb 11, 2026 03:59 pm IST

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने किसानों को लेकर जो कहा, उस पर सरकार ने अपना पक्ष साफ किया है। खुद वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के आरोपों के बाद देश की जनता को सफाई पेश की है।

Rahul Gandhi, Piyush Goyal- India TV Hindi
Image Source : PTI/ANI राहुल गांधी के बयान पर बोले पीयूष गोयल

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने किसानों को लेकर जो बात कही, उस पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल राहुल ने लोकसभा में कहा कि  भारत-US डील में किसानों के हितों को कुचल दिया गया। उन्होंने अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह बराबरी की शर्त पर नहीं किया गया और सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उसने भारत माता को बेच दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका समझौते में देश के किसानों के हितों को कुचल दिया गया, जैसा आज से पहले किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया और आगे भी कोई नहीं करेगा।

राहुल के बयान पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दी सफाई

राहुल गांधी के किसानों को लेकर दिए बयान के बाद देश के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "वाणिज्य मंत्री के रूप में, मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि सभी निर्णय हमारे किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं और उनके हितों की रक्षा की गई है।"

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने क्या कहा?

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लगता है कि वे जहरीले झूठ फैलाकर विदेश चले जाने में विश्वास रखते हैं। संसदीय कार्यवाही के दौरान उनका व्यवहार सुस्त रहा है। सदन में कांग्रेस पार्टी का व्यवहार सड़क किनारे होने वाले हंगामे से कमतर नहीं था। ऐसा आचरण संसदीय परिवेश के लिए अशोभनीय है। हमने देखा कि कैसे महिलाओं को ढाल बनाकर लोग सत्ता पक्ष की ओर बैनर लेकर बढ़े, जिससे शाहीन बाग की यादें ताजा हो गईं।"

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी सामने आया बयान

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "भारत का डेटा बहुत ही सुदृढ़ कानूनी स्वरूप में है। डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट के तहत है। भारत के जितने सेंसटिव सेक्टर हैं, उनके अपने-अपने रेगुलेशन हैं। इस तरह के आरोप लगाने से पहले चीजों को ऑथेंटिकेट करना चाहिए।"

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने क्या कहा?

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, "बजट पर भाषण देते हुए राहुल गांधी बिना किसी तर्क, बिना किसी सबूत और बिना किसी पूर्व सूचना के आरोप लगा रहे हैं। उनके पूरे भाषण में जो भी गलत बातें कही गई हैं, सब कुछ हटा दिया जाएगा, और उन्होंने जो भी असंसदीय शब्द इस्तेमाल किए हैं, उन्हें भी हटा दिया जाना चाहिए, खासकर उन्होंने जो भी झूठ बोला है, गलत बातें कही हैं, आरोप लगाए हैं, उन सभी को हटा दिया जाना चाहिए। मैंने उन्हें याद दिलाया कि कोई इस देश को बेच नहीं सकता, कोई इसे खरीद नहीं सकता। तब राहुल गांधी ने कहा कि किसी ने भारत को बेचा है और किसी ने भारत को खरीदा है। कोई भारत को खरीदने या बेचने के बारे में सोच भी नहीं सकता।"

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement