1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बंगाल हिंसा पर स्मृति ईरानी भड़कीं, कहा- ममता बनर्जी के राज में हो रहीं हत्याएं

बंगाल हिंसा पर स्मृति ईरानी भड़कीं, कहा- ममता बनर्जी के राज में हो रहीं हत्याएं

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jul 09, 2023 02:05 pm IST,  Updated : Jul 09, 2023 02:08 pm IST

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसके लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का मजाक बना दिया है।

Smriti Irani flared up on Bengal violence said murders happening under Mamata Banerjee rule- India TV Hindi
बंगाल हिंसा पर स्मृति ईरानी भड़कीं Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव समाप्त हो चुका है। लेकिन बीते कल बंगाल में खूब हिंसा देखने को मिली थी। इसी कड़ी में अब पश्चिम बंगाल हिंसा पर भाजपा की फायर ब्रांड नेता स्मृति ईरानी ने टीएमसी को घेरा है। स्मृति ईरानी ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। सीएम ममता के राज में ये हत्याएं हो रही हैं। क्या राहुल गांधी को पश्चिम बंगाल में हिंसा स्वीकार है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टीएमसी और कांग्रेस गठबंधन की योजना पर काम कर रहे हैं। 

बंगाल हिंसा पर भड़कीं स्मृति ईरानी

पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर हुई हिंसा पर अब भाजपा और टीएमसी के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है। भाजपा द्वारा टीएमसी पर बूथ कैप्चरिंग का भी आरोप लगाया गया है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसके लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। सांसद अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर में टीएमसी ने बूथ पर बैलेट बॉक्स में स्टैंप लगाया। टीएमसी ने वोटिंग के बाद देर रात बूथ कैप्चर किया, जहां न कोई सीसीटीवी कैमरा था और न ही सुरक्षाकर्मी।

टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने दिया जवाब 

अमित मालवीय के ट्वीट पर टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेत्रा जीपी मथुरापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। न कि डायमंड हार्बर के। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दुर्भाग्य से आपका आईटी सेल प्रचार करने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं कर सकता है। गूलत सूचना फैलाने के इस अभियान को रोकना होगा। 

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म लेकिन हिंसा आज भी जारी, बिहार बॉर्डर पर गाड़ियों में आग लगाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत