1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस के ऐतिहासिक सम्मेलन से सोनिया गांधी और प्रियंका रह सकती हैं नदारद, जानें कारण

कांग्रेस के ऐतिहासिक सम्मेलन से सोनिया गांधी और प्रियंका रह सकती हैं नदारद, जानें कारण

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 26, 2024 04:05 pm IST,  Updated : Dec 26, 2024 04:30 pm IST

कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस के ऐतिहासिक सम्मेलन या बैठक का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी इस बैठक से नदारद रह सकती हैं।

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी।- India TV Hindi
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी। Image Source : PTI

कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस पार्टी बड़ी बैठक कर रही है। दरअसल, साल 1924 में बेलगावी में ही कांग्रेस का अहम अधिवेशन हुआ था जिसमें महात्मा गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। इस सम्मेलन की शताब्दी यानी कि 100 साल पूरे होने के बाद एक बार फिर से कांग्रेस ने बेलगावी में पार्टी की कार्य समिति (CWC) की बैठक का आयोजन किया है। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं के भाग लेने की संभावना है। हालांकि, अब खबर ये आई है कि कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस बैठक में नदारद रह सकती हैं। आइए जानते हैं इसका कारण।

सोनिया गांधी की तबीयत खराब

ANI ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा बेलगावी में पार्टी की बैठक में शामिल नहीं भी हो सकती हैं। दरअसल, सोनिया गांधी खराब स्वास्थ्य के कारण बेलगावी में पार्टी की CWC बैठक में शामिल नहीं हो सकती हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं। अगर सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार नहीं होती है तो प्रियंका गांधी वाड्रा भी CWC बैठक में शामिल नहीं हो सकती हैं।

बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

कर्नाटक के बेलगावी में पार्टी की बैठक में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा उनके आदर्शों को स्मरण किया गया। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब आंबेडकर पर दिए गए बयान समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई है। कांग्रेस ने इस कार्य समिति की बैठक को ‘नव सत्याग्रह बैठक’ नाम दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकारेजुन खरगे ने ध्वजारोहण किया और इसके बाद बैठक की शुरुआत हुई।

बैठक में गलत नक्शे पर विवाद

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी पर बेलगावी में भारत के अपमान का आरोप लगाया है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टर पर भारत के मानचित्र को कथित रूप से गलत तरीके से प्रदर्शित किया गया है। पोस्टर पर दिखाए गए भारत के मानचित्र में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित क्षेत्र के साथ-साथ चीन के कब्जे वाले अक्साई चीन क्षेत्र को भी शामिल नहीं किया गया है, जो जम्मू और कश्मीर के अभिन्न अंग हैं।

ये भी पढ़ें- बेलगावी कांग्रेस अधिवेशन के पोस्टर में लगा भारत का गलत नक्शा, भड़की बीजेपी

'राष्ट्र विरोधी हैं अरविंद केजरीवाल, गठबंधन भूल थी', कांग्रेस नेता अजय माकन का बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत