1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'बंगाल जला तो बिहार, यूपी से लेकर दिल्ली तक जलेंगे', ममता के बयान के खिलाफ अमित शाह को पत्र

'बंगाल जला तो बिहार, यूपी से लेकर दिल्ली तक जलेंगे', ममता के बयान के खिलाफ अमित शाह को पत्र

 Published : Aug 28, 2024 05:40 pm IST,  Updated : Aug 28, 2024 08:29 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा है कि याद रखें, अगर बंगाल जला तो बिहार, यूपी, झारखंड ओडिशा से लेकर दिल्ली तक जलेंगे। ममता के इस बयान के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा गया है।

Letter to amit shah against mamata banerjee- India TV Hindi
ममता के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह को पत्र। Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कुछ ऐसा बयान दे दिया है जिससे राष्ट्रीय स्तर पर हंगामा मच गया है। दरअसल, एक सभा में ममता बनर्जी ने कहा है कि याद रखें अगर बंगाल जला तो असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे। अब ममता के इस बयान को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। आइए जानते हैं कि इस पत्र में क्या कुछ कहा गया है। 

पूरे राज्य में अशांति की आशंका- सुकांता मजूमदार

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में उन्हें पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति से अवगत कराया है। मजूमदार ने कहा कि  सीएम ममता बनर्जी की हाल ही में देश विरोधी टिप्पणियां, जिससे पूरे राज्य में अशांति की आशंका है, बेहद चिंताजनक हैं। यह नेतृत्व नहीं है, यह हिंसा को बढ़ावा देना है। सुकांता मजूमदार ने कहा कि ममता को हमारे देश की सुरक्षा और एकता के लिए तुरंत सीएम पद छोड़ देना चाहिए। 

सीएम ममता पर लोगों को उकसाने का आरोप

गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में सुकांता मजूमदार ने कहा है कि टीएमसी की छात्र शाखा को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने लोगों को उकसाया है। ममता ने कहा कि मैंने कभी बदला नहीं लिया, लेकिन अब जो करना है, करो। यह बदले की राजनीति का खुला समर्थन है। मजूमदार ने कहा है कि ममता ने राष्ट्र विरोधी टिप्पणी की है कि अगर बंगाल जलता है, तो असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे। यह संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की नहीं बल्कि राष्ट्र विरोधी की आवाज है।

गृह मंत्री से कार्रवाई शुरू करने की अपील

सुकांता मजूमदार ने कहा है कि ममता का बयान लोगों को धमकाने, हिंसा भड़काने और लोगों के बीच नफरत फैलाने का एक स्पष्ट प्रयास है। ये नागरिकों की सुरक्षा और राज्य की अखंडता को कमजोर करता है।  वह अब सीएम पद पर रहने की हकदार नहीं हैं। सुकांता मजूमदार ने गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है कि इस गंभीर मामले का संज्ञान लें और कानून के शासन को बनाए रखने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई शुरू करें। 

ये भी पढ़ें- 'हिटलर के बाद यदि कोई तानाशाह हुआ है तो वह बंगाल की CM ममता बनर्जी', नागपुर में बोले कैलाश विजयवर्गीय

देश में गैंगस्टर-टेरर नेटवर्क पर एक्शन की तैयारी, दिल्ली में कई राज्यों की पुलिस की बैठक, जानें इसके बारे में

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत